Hindi NewsIndia NewsSpeaker interrupted Congress MPs in the Lok Sabha for laughing at Rahul Gandhi remarks
अपने नेता पर क्यों हंस रहे हैं? राहुल गांधी के बयान के बीच स्पीकर ने टोका; LS कार्यवाही कल तक स्थगित

अपने नेता पर क्यों हंस रहे हैं? राहुल गांधी के बयान के बीच स्पीकर ने टोका; LS कार्यवाही कल तक स्थगित

संक्षेप:

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष लगातार सरकार को घेरते हुए चीन का मुद्दा उठा रहे थे, जिस पर सत्ता पक्ष की तरफ से भी लगातार उनको निशाना बनाया जा रहा था।

Feb 02, 2026 04:51 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Rahul Gandhi: लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी के द्वारा चीन को लेकर दिए जा रहे बयानों पर लोकसभा में आज की कार्यवाही हंगामे से भरी रही। स्पीकर के बार-बार टोकने के बाद भी राहुल गांधी नहीं रुके और आखिरकार सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले चार बजे जैसे ही सदन का कार्यवाही शुरू हुई, स्पीकर की कुर्सी पर ओम बिरला की जगह भाजपा सांसद जगदंबिका पाल नजर आए। उन्होंने राहुल गांधी को एक बार फिर से अपनी बात रखने के लिए बुलाया। कांग्रेस सांसद ने अपनी बात को शुरू करते हुए कहा कि वह पिछले कुछ घंटों से लगातार अपनी बात को रखने की कोशिश कर रहे हैं, यह बात राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हुई है। उनका इतना कहते ही कांग्रेस सांसद हंसने लगे। इस पर उन्हें टोकते हुए स्पीकर ने कहा कि आप अपने नेता के ऊपर क्यों हंस रहे हैं। उन्हें बोलने दीजिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोकसभा स्पीकर की कुर्सी पर बैठे वरिष्ठ नेता जगदंबिका पाल ने कांग्रेस सांसदों से कहा, “मैंने तो उन्हें (राहुल गांधी) को बोलने के लिए कहा है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बनाया, मैंने कुछ नहीं कहा… आप लोग अपने नेता पर क्यों हंस रहे हैं?” इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “ मुझे समझ नहीं आता कि आखिर इन शब्दों में (पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण) में ऐसा क्या है कि प्रधानमंत्री यहां से चले गए।” राहुल के इतना कहते हुए ही स्पीकर ने कहा कि आपको इसके लिए पहले ही निर्देशित किया जा चुका है। आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के ऊपर चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने भाषण में तमाम तरह की बातें कि हैं आप उन मुद्दों पर बोलिए।

इस पर स्पीकर ने कहा कि आप जिस विषय पर बोलना चाह रहे हैं, उस पर स्पीकर की रूलिंग आ गई है। ऐसे में आप उस मुद्दे पर नहीं बोलें। अगर आप उसी मुद्दे पर बोलेंगे तो इसका मतलब यह है कि आप नेता प्रतिपक्ष होते भी सदन के नियमों को नहीं मानेंगे? क्या आपके मन में लोकसभा अध्यक्ष के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

ये भी पढ़ें:क्या है लोकसभा का नियम 349, जिसके उल्लंघन का राहुल पर आरोप; कैसे शुरू हुआ विवाद?
ये भी पढ़ें:मैं आपका सलाहकार नहीं हूं; राहुल गांधी के तंज पर भड़के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

इस पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा सबसे अहम है। उन्होंने कहा, “मैंने जो कहा वह रक्षा मंत्री के लिए असहज करने वाला था, वह प्रधानमंत्री के लिए असहज करने वाला था। मैं समझ सकता हूं। लेकिन यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है।” इस पर राहुल गांधी को टोकते हुए स्पीकर ने कहा कि कहा कि उनके लिए यह मुद्दा असहज करने वाला नहीं है। उन्होंने बस एक बात कही थी कि क्या आप जो कह रहे हैं, जिस किताब का जिक्र कर रहे हैं, वह छपी है या फिर नहीं? इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, “जैसा कि आप कह रहे हैं कि यह बातें प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को असहज नहीं कर रही हैं, तो वह मुझे बोलने दें? अब अगर वह मुझे नहीं बोलने दे रहे हैं, तो इसका मतलब है कि यह उन्हें असहज कर रही हैं। इसलिए मुझे बोलने दें।" इसके बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर से जनरल नरवणे का नाम लिया और स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।