मनमोहन सिंह को बदनाम करने झूठा अभियान चला; सोनिया गांधी ने नौकरशाही और अदालत को भी लपेटा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा है कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तालमेल बनाकर एक ऐसी लॉबी ने बदनाम किया, जिसमें अफसरशाही, मीडिया, अदालत, सिविल सोसाइटी, आरएसएस और भाजपा के लोग शामिल थे।

Manmohan Singh Sonia Gandhi
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने कहा कि दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के खिलाफ झूठा अभियान चलाया गया था, जिसमें आखिरकार कुछ नहीं मिला। सोनिया गांधी ने कहा कि मनमोहन सिंह को एक ऐसी लॉबी ने तालमेल और संगठित तरीके से बदनाम करने की कोशिश की, जिसमें अफसरशाही, मीडिया, न्यायपालिका, सिविल सोसाइटी के साथ-साथ निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोग शामिल थे। कोयला खदान के आवंटन में कथित घोटाला को लेकर मनमोहन सिंह को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से मिली क्लीन चिट को सुप्रीम कोर्ट द्वारा ठही ठहराने के बाद सोनिया गांधी ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ अखबार में छपे अपने लेख में कहा है कि मनमोहन सिंह हर पैमाने पर सच्चे साबित हुए।

सोनिया गांधी ने अपने लेख की शुरुआत ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले से की है और लिखा- ‘29 जुलाई 2026 एक महत्वपूर्ण तारीख थी, लेकिन हमारे हालिया राजनीतिक इतिहास में इसकी सुध नहीं ली गई। सुप्रीम कोर्ट ने एक उल्लेखनीय फैसले में मनमोहन सिंह को -कोयला खदान आवंटन घोटाला- में मिली सीबीआई की क्लीन चिट को सही ठहराया। खास बात यह कि सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को ठुकराने और बिना ठोस आधार के पूर्व पीएम के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए ट्रायल कोर्ट को फटकारा गया।’

रेनकोट पहनकर… मनमोहन सिंह पर पीएम नरेंद्र मोदी की एक बात सोनिया गांधी को अखर गई

सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को निधन के बाद मिली इस राहत पर खुशी जताते हुए कहा कि इस फैसले ने एक सच्चे और ईमानदार आदमी को बदनाम करने की कोशिशों का समापन कर दिया है। सोनिया ने लिखा- ‘उनके खिलाफ लॉबी तालमेल के साथ संगठित थी, जिसमें ब्यूरोक्रेसी से मीडिया तक, न्यायपालिका, सिविल सोसाइटी और निश्चित रूप से आरएसएस और भाजपा के लोग शामिल थे। आज उनका झूठा अभियान अपने अवश्यंभावी अंत तक पहुंच गया है, जिसमें कुछ नहीं मिला। मनमोहन सिंह हर पैमाने पर सच्चे साबित हुए हैं।’

मनमोहन सिंह को सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्रियों में याद रखेगा इतिहास: सोनिया गांधी

मनमोहन सिंह सरकार से तुलना करते हुए सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर सीबीआई और ईडी के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है और कहा कि इसका मकसद राजनेताओं पर दबाव बनाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेताओं को या तो चुप करा दिया जाता है या तो बीजेपी में शामिल कर लिया जाता है या फिर कुछ लोगों को मंत्री भी बना दिया जाता है। सोनिया गांधी ने कहा कि जब भ्रष्टाचार का भरोसेमंद आरोप लगता है तो मोदी सरकार उसे खारिज कर देती है। सोनिया ने कई दागी नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर तंज कसते हुए कहा कि जब कोई विपक्ष में होता है तो वह भ्रष्टाचारी होता है, लेकिन यहां से निकलते ही बेदाग हो जाता है।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमनमोहन को बदनाम करने झूठा अभियान चला; सोनिया ने नौकरशाही और अदालत को भी लपेटा