INDIA की बैठक में अचानक पहुंचीं सोनिया गांधी, तेजस्वी यादव की कुर्सी ले ली; ममता ढूंढने लगीं सीट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share

प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कुर्सी पोडियम के बीच में थी। इसके एक तरफ राहुल गांधी और दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव बैठे थे।

INDIA की बैठक में अचानक पहुंचीं सोनिया गांधी, तेजस्वी यादव की कुर्सी ले ली; ममता ढूंढने लगीं सीट
इंडिया गठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनिया गांधी अचानक पहुंचीं थी।

ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को लेकर हाल के दिनों में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट के बाद बुधवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की एक बैठक हुई। इसमें ममता बनर्जी और राहुल गांधी सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं ने भाग लिया। एक बड़े आयताकार कमरे में बैठने की व्यवस्था की गई थी। टेबल के चारों ओर बैठने की जगह तय थी। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की बारी आई। इसके लिए पहले से ही टेबल पर नेम प्लेट लगाए गए थे। हालांकि, यहां सोनिया गांधी ने सभी को चौंका दिया।

एनडीटीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि सोनिया गांधी यहां अचानक पहुंच गईं। किसी को भी उनके आने की उम्मीद नहीं थी। उनके आने से थोड़ी अफरातफरी मच गई। आम तौर पर कुछ नेता आगे की कतार में और कुछ पीछे बैठते हैं। सूत्रों ने बताया कि कम सांसद वाली पार्टियों के प्रतिनिधि पीछे बैठते हैं, जबकि मौजूदा या पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आगे की कतार में बैठते हैं।

खरगे के बगल में लगी थी तेजस्वी की कुर्सी

प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कुर्सी पोडियम के बीच में थी। इसके एक तरफ राहुल गांधी और दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव बैठे थे। उनके बगल में तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और CPM महासचिव एम.ए. बेबी बैठे थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले कांग्रेस के कई नेताओं और तृणमूल नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया था। सोनिया गांधी जब कॉन्फ्रेंस शुरू होने से ठीक पहले पहुंचीं तो सब हैरान रह गए। उनके लिए कहीं भी कोई नेमप्लेट नहीं थी।

ममता ढूंढने लगीं सोनिया के लिए सीट

सोनिया गांधी के पहुंचते ही ममता बनर्जी और NCP (SP) नेता सुप्रिया सुले उनके लिए तय सीट खोजने लगीं। सबने उन्हें राहुल गांधी की सीट पर बैठने का इशारा किया। लेकिन, उन्होंने तेजस्वी यादव की कुर्सी ले ली। इसी दौरान खरगे हॉल में आए और अपने बगल में एक सीट का इंतजाम करने को कहा। ममता बनर्जी सोनिया गांधी के बगल में बैठीं। उनके बाद सुप्रिया सुले बैठीं और उनके बगल में समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक बैठे।

जब राहुल गांधी आए तो वे खरगे की दूसरी तरफ वाली सीट पर बैठे। उनके बगल में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला बैठे। उसके बाद एम.ए. बेबी, CPI(ML) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और आखिर में तेजस्वी यादव और कपिल सिब्बल बैठे। पहली पंक्ति में पी. चिदंबरम के लिए भी एक नेमप्लेट लगाई गई थी, लेकिन उनके शामिल न होने की वजह से वह जगह खाली हो गई।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsINDIA की बैठक में अचानक पहुंचीं सोनिया, तेजस्वी की जगह ले ली;ममता खोजने लगीं सीट