अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी हुई तो...; 42 दिन तक अनशन का ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके शनिवार को दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे हैं। दीपके की गिरफ्तारी की आशंका के बीच सोनम वांगचुक ने कहा है कि यदि ऐसा होता है तो वह 42 दिन तक अनशन पर चले जाएंगे।

अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी हुई तो...; 42 दिन तक अनशन का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से शनिवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन के समर्थन में कई बड़ी हस्तियां सामने आ चुकी हैं। देश के प्रसिद्ध एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है। प्रदर्शन से कुछ घंटे पहले उन्होंने दीपके की गिरफ्तारी की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि यदि ऐसा होता है तो वह अनशन करेंगे और यह छह सप्ताह तक चलेगा। इससे पहले वह लद्दाख की कई मांगों को लेकर लंबे समय तक अनशन कर चुके हैं। हालांकि, बाद में उनका आंदोलन हिंसक हो जाने की वजह से सोनम को जेल भी जाना पड़ा।

सोनम वांगचुक ने दीपके के भारत आने से कुछ घंटे पहले एक वीडियो जारी करते हुए कॉकरोच पार्टी से अपने जुड़ाव की चर्चा करते हुए कहा कि वह जंतर-मंतर पर जाएंगे। उन्होंने कहा, '6 जून को आप लोगों से मिलने मैं लद्दाख से दिल्ली आ रहा हूं, मैं मिलूंगा जंतर-मंतर पर। मैं खुद हैरान हूं कि चंद दिनों में ही कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा रिश्ता इतना गहरा हो गया। लेकिन इसका श्रेय मुझे नहीं, लद्दाख के एलजी वीके सक्सेना को जाता है। क्योंकि दिल्ली में मैंने यूं ही कह दिया था कि सीजेपी युवा पीढ़ी की रचनात्मक अभिव्यक्ति है, सरकार को उनका मैसेज लेना चाहिए, ना कि मैसेंजर को मार दिया जाए। चंद दिन बाद एलजी साहब ने मुझे चाय पर बुलाया और पिर ऐसी-ऐसी खबरें (कॉकरोच पार्टी के समर्थन पर चेतावनी) छापी। तीसरे दिन मुझे जवाब देना पड़ा। इसकी वजह से मेरा संपर्क बना सीजेपी से और दीपके जी से।'

सीजेपी के नेताओं को देशभक्त और ईमानदार बताते हुए सोनम वांगचुक ने कहा कि यदि अभिजीत दीपके को किसी वजह से गिरफ्तार किया जाता है तो वह 42 दिनों तक अनशन करेंगे। उन्होंने कहा, 'इन लोगों से मिलकर मुझे लगा कि ये लोग कितने सीधे-सादे, साफ दिल, ईमानदार देशप्रेमी हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और उसकी राजधानी में सभी को अभिव्यक्ति की पूरी आजादी होगी। मगर अगर किसी वजह से उन्हें किसी वजह से गिरफ्तार किया जाता है तो मैं मजबूरन अनशन पर जाऊंगा, और इस बार यह छह सप्ताह की होगी, यानी 42 दिन का अनशन। मैं तो तैयार हूं यह सब करने के लिए आप क्या करेंगे, बताइए।'

अपने साथ लाठी-पत्थर नहीं, फूल लाएं: सोनम वांगचुक

वांगचुक ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्हें अपने साथ पानी, फोन और फूल लेकर ही आने को कहा। साथ ही ऐसे लोगों पर नजर रखने को कहा जो गड़बड़ी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी विनती है कि इस आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखें। अपने साथ लाइएगा सिर्फ पानी की बोतल, मोबाइल फोन और कुछ फूल। इसके सिवा कुछ ना लाइएगा। ना कोई लाठी ना पत्थर। कोई लाए तो तुरंत फोटो लीजिएगा और निकटतम पुलिसकर्मियों को बताइएगा, उनके हवाले करिएगा। क्योंकि ऐसे शरारती तत्व ही भारत की युवा पीढ़ी की ऐतिहासिक जद्दोजहद को बदनाम कर सकते हैं। याद रखिएगा हम सब मिलकर इस आंदोलन को शांतिपूर्ण रखेंगे और भारत को बनाएंगे एक मिसाल, लोकतंत्र की जननी होने का।'

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें