'लोकतंत्र बचाने से पहले हिमाचल प्रदेश को सुधार दीजिए', राहुल गांधी से क्या बोलीं सोना मोहपात्रा

लाइव हिन्दुस्तान
share

सोना मोहपात्रा ने लिखा, ‘प्रिय राहुल गांधी, लोकतंत्र सुधारने से पहले क्या आप हिमाचल प्रदेश को सुधारने से शुरुआत कर सकते हैं? 9 साल बाद यहां लौटी तो पहाड़ियों पर फैला कचरा और दम तोड़ती नदियों की हालत देखकर हैरान रह गई।’

Sona Mohapatra asked Congress Rahul Gandhi to focus improving Himachal Pradesh situation
राहुल गांधी और सोना मोहपात्रा।

गायिका सोना मोहपात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हिमाचल प्रदेश की हालत सुधारने पर ध्यान देने को कहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि लोकतंत्र को सुधारने की बात करने से पहले कांग्रेस को अपने शासन वाले राज्य में बेहतर काम करके दिखाना चाहिए। मोहपात्रा ने कहा कि 9 साल बाद हिमाचल प्रदेश लौटने पर पहाड़ियों पर फैला कचरा और नदियों की खराब हालत देखकर वह हैरान रह गईं। उन्होंने एक्स पर राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा कि हिमाचल प्रदेश को बेहतर शासन का उदाहरण बनाया जाना चाहिए। लोगों से जनादेश मांगने के साथ सरकार को अपने काम से भी जनता का भरोसा जीतना चाहिए।

सोना मोहपात्रा की यह टिप्पणी राहुल गांधी के उस बयान के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार को लेकर निशाना साधा था। राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार और मौजूदा सरकार के जाने के बाद लोकतंत्र को सुधारने की शुरुआत होगी। उन्होंने संसद के केंद्रीय कक्ष में विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसदों को संबोधित करते हुए दिए गए अपने भाषण का वीडियो भी शेयर किया था।

सोना मोहपात्रा ने अपनी पोस्ट में क्या कहा

सोना मोहपात्रा ने राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा, 'प्रिय राहुल गांधी, लोकतंत्र सुधारने से पहले क्या आप हिमाचल प्रदेश को सुधारने से शुरुआत कर सकते हैं? 9 साल बाद यहां लौटी तो पहाड़ियों पर फैला कचरा और दम तोड़ती नदियों की हालत देखकर हैरान रह गई। कांग्रेस शासित इस राज्य को बेहतर शासन का उदाहरण बनाइए। सिर्फ जनादेश मत मांगिए, उसे अपने काम से हासिल भी कीजिए।'

सोना मोहपात्रा की पोस्ट पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने शासन वाले राज्यों में बेहतर काम करके दिखाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि राहुल के पास हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल को बेहतर शासन का उदाहरण बनाने के मौके हैं। इससे वह साबित कर सकते हैं कि कांग्रेस जनता के सामने एक बेहतर विकल्प है।

पोस्ट पर क्या बोले इंटरनेट यूजर्स

एक शक्स ने कहा कि अगर राहुल गांधी इनमें से किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनकर काम करके दिखाएं, तो उनकी प्रशासनिक क्षमता का आकलन करना आसान होगा। एक अन्य यूजर ने कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठाए। एक दूसरे यूजर ने कहा कि राहुल गांधी को उन राज्यों की सरकारों की जवाबदेही पर भी ध्यान देना चाहिए, जहां कांग्रेस सत्ता में है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'लोकतंत्र बचाने से पहले हिमाचल को सुधारिए', राहुल गांधी से बोलीं सोना मोहपात्रा