Hindi NewsIndia NewsSon kills mother by slitting her throat in Chandigarh accuse abscond
दिवाली के दिन चंडीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने मां का गला रेता; बेरहमी से कत्ल

दिवाली के दिन चंडीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने मां का गला रेता; बेरहमी से कत्ल

संक्षेप:

दिवाली के दिन चंडीगढ़ में खौफनाक वारदात सामने आई है। बेटे ने मां का बेरहमी से कत्ल कर दिया। सुबह किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से मां का गला रेत दिया।

Mon, 20 Oct 2025 01:13 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

दिवाली के दिन चंडीगढ़ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सेक्टर-40 स्थित एक घर में बेटे ने अपनी 55 वर्षीय मां का गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी की पहचान रवि नेगी के रूप में हुई है। परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। आरोपी पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में कार्यरत बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिला की पहचान सुशीला नेगी के रूप में हुई है। महिला विधवा थीं और अपने छोटे बेटे रवि के साथ रह रही थीं। बड़ा बेटा विदेश में बस चुका है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में रवि ने रसोई में रखे तेजधार हथियार से अपनी मां का गला काट दिया। सुशीला नेगी की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:पहले गला काटा, फिर गोली मार कर हत्या कर दी; पलामू में खौफनाक मर्डर
ये भी पढ़ें:शराब का गिलास गिरने पर चाकू घोंपकर की हत्या, चार गिरफ्तार, एक अब भी फरार
ये भी पढ़ें:पति ने हथौड़ी मार बेरहमी से की पत्नी की हत्या, बोला- मुझे नहीं याद कितने वार किए

पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रवि नेगी घर से फरार हो गया। पड़ोसियों ने घर के बाहर खून के निशान देखे और अंदर से आती चीखें सुनीं, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस की टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को घेरकर फॉरेंसिक सैंपल जुटाए गए। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पतालमें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने इस संबंध में आरोपी बेटे के खिलाफ धारा 103 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे घरेलू विवाद और आर्थिक तनाव जैसी बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

उत्तराखंड का रहने वाला है परिवार

जानकारी मिली है कि परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के बरसो भटौली गांव की रहने वाला है। महिला अपने छोटे बेटे के साथ सेक्टर-40 में रहती थीं। आरोपी की पत्नी और बेटी अलग रहते हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।