हमारे बीच समझ बनी है, पालन करेंगे; सिद्धारमैया के ढाई साल सीएम वाली बात पर डीके शिवकुमार

Dec 19, 2025 09:27 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, करवार (कर्नाटक)
share Share
Follow Us on

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को कहाकि वह ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहेंगे कि राज्य में मुख्यमंत्री का बदलाव होगा या नहीं। शिवकुमार ने कहा कि उनके और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बीच कांग्रेस आलाकमान के कहने पर कुछ सहमति बनी है

हमारे बीच समझ बनी है, पालन करेंगे; सिद्धारमैया के ढाई साल सीएम वाली बात पर डीके शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को कहाकि वह ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहेंगे कि राज्य में मुख्यमंत्री का बदलाव होगा या नहीं। शिवकुमार ने कहा कि उनके और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बीच कांग्रेस आलाकमान के कहने पर कुछ सहमति बनी है और दोनों इसका पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया आलाकमान के निर्णय के अनुसार मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यकाल पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

डीके ने कहाकि हम दोनों के बीच कुछ सहमति बनी है। आलाकमान ने हमारे बीच वह सहमति कायम की है। इसके अनुसार हम दोनों ने चर्चा की है और कई बार कहा है कि हम इसका पालन करेंगे और आगे बढ़ेंगे। हालांकि, शिवकुमार ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया कि मुख्यमंत्री पद में कोई बदलाव होगा या नहीं। मुख्यमंत्री के बदलाव की चर्चाओं पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहाकि यह आप (मीडिया) लोग बात कर रहे हैं, हमारे बीच इस बारे में कोई चर्चा नहीं है। हम पार्टी के फैसले का पालन करेंगे।

उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को उत्तर कन्नड़ जिले के विभिन्न मंदिरों के दौरे पर थे। उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला स्थित देवी जगदीश्वरी मंदिर की उनकी यात्रा का मुख्यमंत्री बनने की उनकी महत्वाकांक्षाओं से संबंध होने से संबंधित प्रश्न के उत्तर में, शिवकुमार ने कहाकि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता, यह मेरे और देवी मां के बीच का मामला है। यह भक्त और देवी के बीच का मामला है। मैंने देवी से क्या प्रार्थना की और उन्होंने मुझे क्या बताया, यह हम दोनों के बीच का मामला है।

डीके शिवकुमार ने कहाकि पांच साल पहले वह अपने परिवार से संबंधित किसी समस्या को लेकर मंदिर आए थे और उनकी मनोकामना पूरी हुई थी। डिप्टी सीएम ने कहाकि इसलिए मैं कृतज्ञता व्यक्त करने और अपने लिए, राज्य के लिए और मुझ पर विश्वास करने वाले लोगों के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए मंदिर आ रहा हूं। मैं यहां से खुशी-खुशी वापस जा रहा हूं।

इससे पहले दिन में, सिद्धारमैया ने कहा था कि वह पूरे पांच साल के अपने कार्यकाल के लिए पद पर बने रहेंगे। उन्होंने कहाकि उन्हें कांग्रेस आलाकमान के समर्थन पर पूरा विश्वास है। विधानसभा में उत्तर कर्नाटक के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के दौरान भी सिद्धारमैया ने कहाकि उन्होंने कभी यह जिक्र नहीं किया कि वह केवल ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री हैं। शिवकुमार ने यहां पत्रकारों से कहाकि मैंने कभी नहीं कहा कि वह (सिद्धारमैया) पांच साल तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। मैंने कभी नहीं कहा कि आलाकमान उनके साथ नहीं है। आलाकमान उनके साथ है, इसीलिए वह आज मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया पार्टी के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री पद पर हैं।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;