Hindi NewsIndia NewsSome of Our well known MPs criticizes leaders and party Congress MP Jairam Ramesh
हमारे कुछ जाने-माने सांसद, कांग्रेस नेताओं की आलोचना पर क्या बोले जयराम रमेश; निशाने पर कौन?

हमारे कुछ जाने-माने सांसद, कांग्रेस नेताओं की आलोचना पर क्या बोले जयराम रमेश; निशाने पर कौन?

संक्षेप:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अपने ही सांसदों द्वारा पार्टी नेताओं की आलोचना पर बयान दिया है। उन्होंने कहाकि हमारे ही कुछ जाने-माने सांसद अपनी ही पार्टी और नेताओं की आलोचना करते रहते हैं। लेकिन हम चुपचाप सह लेते हैं।

Dec 13, 2025 07:06 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अपने ही सांसदों द्वारा पार्टी नेताओं की आलोचना पर बयान दिया है। उन्होंने कहाकि हमारे ही कुछ जाने-माने सांसद अपनी ही पार्टी और नेताओं की आलोचना करते रहते हैं। लेकिन हम चुपचाप सह लेते हैं। हालांकि जयराम रमेश ने किसी का नाम नहीं लिया। जयराम रमेश ने कहाकि कांग्रेस में फ्रीडम ऑफ स्पीच है और फ्रीडम आफ्टर स्पीच भी है। उन्होंने कहाकि हमारे यहां बोलने की इजाजत है। अगर आप कुछ कड़वी बात भी बोलते हैं तो सबको साथ लेकर चलने का भाव है। इसी दौरान रमेश ने कहाकि हम गंगा की तरह हैं और ढेर सारी सहायक नदियां हमसे निकलती रहती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जयराम रमेश कांग्रेस पार्टी के उदारवादी और लोकतांत्रिक रवैये पर बात कर रहे थे। जयराम रमेश ने कहाकि एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी हमारे देश में है वह है कांग्रेस। कांग्रेस में हर किसी को बोलने की आजादी है। वह अपना विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहाकि कांग्रेस पार्टी हमारे समाज को दर्शाती है। हमारी पार्टी को 140 साल हो गए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहाकि यह पार्टी इतने लंबे समय से चल रही है, क्योंकि यह हमारे समाज की अंतरात्मा है।

इससे पहले मनरेगा का नाम बदलने पर जयराम रमेश ने सरकार पर नाराजगी जताई थी। जयराम रमेश ने घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार योजनाओं और कानूनों का नाम बदलने में ‘मास्टर’ है। रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘उन्होंने निर्मल भारत अभियान का नाम बदलकर स्वच्छ भारत अभियान कर दिया और ग्रामीण एलपीजी वितरण कार्यक्रम का नाम उज्ज्वला रख दिया। वे ‘री-पैकेजिंग’ और ‘ब्रांडिंग’ में माहिर हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे पंडित नेहरू से नफरत करते हैं, लेकिन लगता है कि वे महात्मा गांधी से भी नफरत करते हैं। महात्मा गांधी नाम में क्या गलत है, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर पूज्य बापू रोजगार गारंटी योजना क्यों रखा जा रहा है?’’

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।