Hindi NewsIndia Newssoftware engineer Shilpa Found Hanging In Bengaluru Family Alleges Dowry Death
तू काली है, मेरे बेटे को छोड़ दे; दहेज उत्पीड़न से तंग आकर महिला इंजीनियर ने लगाई फांसी

तू काली है, मेरे बेटे को छोड़ दे; दहेज उत्पीड़न से तंग आकर महिला इंजीनियर ने लगाई फांसी

संक्षेप: घटना के बाद सुड्डागुंटेपल्या पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिल्पा के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने पति प्रवीण को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Thu, 28 Aug 2025 10:59 PMAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
share Share
Follow Us on

बेंगलुरु के दक्षिणी क्षेत्र सुड्डागुंटेपल्या से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 27 वर्षीय शिल्पा ने मंगलवार रात अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि शिल्पा को उसके ससुराल वालों ने लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। शिल्पा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिल्पा की शादी करीब ढाई साल पहले प्रवीण से हुई थी। इस दंपति का डेढ़ साल का बच्चा भी है। शिल्पा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्फोसिस में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम किया, वहीं प्रवीण पहले ओरेकल में कार्यरत था, लेकिन शादी के एक साल बाद नौकरी छोड़कर उसने फूड बिजनेस शुरू कर दिया।

दहेज की लगातार मांग

शिल्पा के माता-पिता ने शिकायत में कहा है कि शादी के समय प्रवीण के परिवार ने 15 लाख रुपये नकद, 150 ग्राम सोना और घरेलू सामान की मांग की थी। यह सब देने के बाद भी ससुराल पक्ष ने शादी के बाद अतिरिक्त पैसे और कीमती सामान की मांग शुरू कर दी। लगातार ताने और मानसिक प्रताड़ना के कारण ही शिल्पा ने आत्महत्या की, ऐसा परिजनों का आरोप है।

शिकायत में यह भी कहा गया कि शिल्पा को रंग-रूप को लेकर भी अपमानित किया जाता था। उसकी सास ने कथित तौर पर कहा था, “तू काली है, मेरे बेटे के लिए अच्छी जोड़ी नहीं हो। उसे छोड़ दो, हम उसके लिए बेहतर लड़की लाएंगे।” करीब छह महीने पहले, प्रवीण के परिवार ने व्यापार के लिए 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की, जिसे शिल्पा के परिवार ने पूरा भी किया था।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद सुड्डागुंटेपल्या पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिल्पा के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने पति प्रवीण को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सभी आरोप मृतका के परिवार की ओर से लगाए गए हैं। दहेज मौत का केस प्रोटोकॉल के तहत दर्ज किया गया है। पति से पूछताछ की जा रही है और आरोपों की सच्चाई की जांच की जा रही है।” फिलहाल, मामले की जांच एसीपी-स्तरीय अधिकारी के नेतृत्व में जारी है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।