Hindi NewsIndia NewsSo there no point in remaining a BJP MLA angry party leaders of Manipur in Delhi
...तो भाजपा विधायक बने रहने का कोई मतलब नहीं, इस राज्य में क्यों भड़क रहे हैं नेता

...तो भाजपा विधायक बने रहने का कोई मतलब नहीं, इस राज्य में क्यों भड़क रहे हैं नेता

संक्षेप:

पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा था कि वह राज्य में एक लोकप्रिय सरकार के गठन के लिए केंद्रीय नेताओं पर दबाव डालेंगे और साथ ही आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) और राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित मुद्दों को भी उठाएंगे।

Oct 06, 2025 10:04 am ISTNisarg Dixit भाषा
share Share
Follow Us on

मणिपुर के भाजपा विधायक टी. श्यामकुमार ने रविवार को कहा कि अगर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व उन्हें मिलने का समय देने में “विफल” रहता है, तो वह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष सत्यब्रत और विधायक के. जॉयकिशन, बसंत कुमार, करम श्याम, युमनाम खेमचंद, उशम देबेन, ख इबोम्चा और नूरुल हसन सहित मणिपुर के कम से कम नौ विधायक रविवार को अलग-अलग उड़ानों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नई दिल्ली रवाना होने से पहले इंफाल हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए एंड्रो निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ने कहा, 'अगर पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व हमें मिलने का समय नहीं देता है, तो भाजपा विधायक बने रहने का कोई मतलब नहीं है और इस्तीफा देना होगा।'

श्यामकुमार ने कहा, 'यदि केंद्रीय नेता मणिपुर में लोकप्रिय सरकार बनाने पर सहमत नहीं होते हैं, तो हमें अन्य विकल्पों पर विचार करना होगा।'

भाजपा विधायक ख इबोम्चा ने कहा, 'सभी तीस भाजपा विधायक जा रहे हैं और हर बात पर चर्चा करेंगे।'

एनपीपी विधायक शेख नूरुल हसन ने कहा, 'शांति बहाल हो गई है और लोगों की आकांक्षाएं सरकार के गठन की हैं। हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही नए नेता के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो जाएगा।'

पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए है। इस दल में एच डिंगो, टी रोबिन्द्रो, एस रंजन, गोविंददास कोंथौजम और पर्वतीय क्षेत्र समिति के अध्यक्ष डिंगांगलुंग गंगमेई शामिल थे।

सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा था कि वह राज्य में एक लोकप्रिय सरकार के गठन के लिए केंद्रीय नेताओं पर दबाव डालेंगे और साथ ही आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) और राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित मुद्दों को भी उठाएंगे।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।