क्योंकि यूपी में चुनाव है...टीम बीजेपी में स्मृति ईरानी को क्यों दी गई बड़ी पोस्ट?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बीजेपी की नई टीम में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। जानकारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव को देखते हुए उनकी अहमियत बढ़ी है। वहीं महिला वोटों में पैठ लगाने के लिए भी स्मृति ईरानी अच्छा चेहरा हैं।

smriti irani
बीजेपी ने स्मृति ईरानी को बनाया है राष्ट्रीय महासचिव

टीम बीजेपी में बदलाव के बीच जिन बड़े चेहरों की वापसी हुई है उनमें स्मृति ईरानी का भी नाम है। उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वह अकेली महिला हैं जिन्हें टीम बीजेपी में टॉप पर रखा गया है। जानकारों का कहना है कि इसके पीछे एक बड़ी वजह उत्तर प्रदेश का चुनाव भी है। अमेठी में हारने के बाद भी उनकी छवि उत्तर प्रदेश में मजबूत मानी जाती है। वहीं उन्हें कांग्रेस और सपा के सामने मजबूत चेहरा माना जा रहा है। अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनeव होने हैं।

हार के बावजूद मजबूत छवि

टेलीवीजन की दुनिया से निकलकर राजनीति में अपना मुकाम बनाने वाली महिलाओं में स्मृति ईरानी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। पीएम मोदी की कैबिनेट में वह शिक्षा मंत्री और कपड़ा मंत्री भी रह चुकी हैं। वहीं अमेठी में अपने दम पर राहुल गांधी को हराने के बाद राजनीति में उनका कद और बढ़ गया था। ऐसे में बीजेपी को विश्वास है कि विपक्ष में चेहरा कितना भी बड़ा हो, स्मृति ईरानी पूरी ताकत से मुकाबला कर सकती हैं और उसे शिकस्त भी दे सकती हैं।

स्मृति ईरानी को बीजेपी ने बंगाल और असम में भी स्टार प्रचारक के तौर पर उतारा था। अब बीजेपी उत्तर प्रदेश में हैट्रिक लगाना चाहती है। संभव है कि अगले साल फरवरी-मार्च में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हों। स्मृति को ना केवल राहुल गांधी के सामने बल्कि अखिलेश यादव के सामने भी उतारा जा सकता है। बोलने के मामले में वह माहिर हैं और जनता उनके भाषणों से प्रभावित हो जाती है।

अमेठी की जिस सीट पर कांग्रेस का हमेशा से कब्जा था वहां भी स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 2019 में हरा दिया था। 2024 में चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने अमेठी छोड़ा नहीं है। हालांकि इस हार के बाद उन्हें सरकार से भी बाहर किया गया था और संगठन से भी। अब पार्टी महिला और युवाओं के वोटबैंक पर ध्यान दे रही है। वहीं स्मृति कई भाषाओं में भाषण दे लेती हैं। महिलाओँ में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है। इसके अलावा उनका रुख आक्रामक भी रहता है। ऐसे में उन्हें उत्तर प्रदेश के चुनाव के अनुकूल माना जा रहा है।

स्मृति ईरानी का सफर

स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। दूरदर्शन पर आने वाले सीरयिल ' क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से उन्हें खूब पहचान मिली। उन्होंने 2003 में बीजेपी जॉ इन की थी। इसके बाद कई साल तक बीजेपी में महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं और 2010 से 2013 तक उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। वह गुजरात, महाराष्ट्र से 2014 और 2024 के बीज राज्यसभा सांसद भी रहीं। वहीं 2019 में अमेठी से जीतकर वह लोकसभा पहुंची थीं। उनके पास शिक्षा, कपड़ा, सूचना प्रसारण और महिला और बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी रही है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsक्योंकि UP में चुनाव है...टीम बीजेपी में स्मृति ईरानी को क्यों दी गई बड़ी पोस्ट?