प्रिंस-इन-वेटिंग दिखा रहे नखरे, राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का करारा प्रहार

लाइव हिन्दुस्तान
share

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के ऊपर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को लेकर राहुल गांधी  द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि प्रिंस इन वेटिंग राजनीतिक नखरे दिखा रहे हैं।

Rahul Gandhi Smriti Irani
प्रिंस-इन-वेटिंग दिखा रहे नखरे, राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का करारा प्रहार

Smriti Irani About Rahul Gandhi: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के ऊपर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे राजकुमार हैं, जो चुनाव जीतने के काबिल नहीं है, लेकिन सम्राट बनने का सपना संजोए बैठे हैं। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को राजनैतिक नखरे करार दिया। उन्होंने कहा कि इनका एक मात्र उद्देश्य है कि वह चुनाव के जरिए नहीं, तो किसी और तरीके से ही सही नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से हटाना चाहते हैं।

इंडिया टुडे से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वह चुनाव में पारदर्शिता की जगह किसी भी तरह से सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के आसपास के लोगों की बयानबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन लोगों के शब्दों का चयन अलग-अलग हो सकता है। लेकिन इनका मकसद बिल्कुल साफ है। वह एक लोकतांत्रिक देश में दूसरे तरीके से सत्ता परिवर्तन चाहते हैं।

90 करोड़ भारतीयों के अधिकार नहीं छीने जा सकते-स्मृति ईरानी

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रशांत भूषण के मन के मुताबिक न चलने पर सत्ता परिवर्तन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, “इस देश में सरकार बदलने का एकमात्र तरीका चुनाव है। आप 90 करोड़ भारतीयों के अधिकार को केवल इसलिए नहीं छीन सकते क्योंकि प्रशांत भूषण अचानक उठकर कह दें कि मुझे सत्ता परिवर्तन चाहिए। ऐसा नहीं होगा”

बता दें, स्मृति ईरानी का यह बयान प्रशांत भूषण के उस रिजीम चेंज वाले बयान की प्रतिक्रिया में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका यह संघर्ष देश में रिजीम चेंज के लिए ही है। इसके अलावा AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने बांग्लादेश में हुए आंदोलन से देश में प्रोटेस्ट करने की हिम्मत ली है।

राहुल गांधी ने भारतीय सत्ता पर हमला करने की घोषणा की- स्मृति ईरानी

भाजपा नेता ने राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों को एक अलग ढंग से सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग हमारे लोकतांत्रिक फ्रेम वर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि नागरिक अपने पसंदीदा प्रत्याशी को जिता सकें। उन्होंने कहा, "हमारे देश में यह कौन सुनिश्चित करता है कि हमारा लोकतंत्र जीवंत रहे। हम एक ऐसी सरकार चुनें, जो भारत के लोगों की सोच समझकर और पसंद की गई हो। यह काम चुनाव आयोग करता है। इसलिए, राहुल गांधी ने भारतीय सत्ता पर हमला करने की ही घोषणा कर दी।" उन्होंने जोर देकर कहा कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उनके पास निर्वाचन आयोग को लेकर कोई सबूत नहीं है। ईरानी ने गांधी पर आरोप लगाया कि वे अपने आरोपों को साबित करने के लिए कोई सबूत न होने के बावजूद, विरोध प्रदर्शनों के जरिए राष्ट्रीय राजधानी के एक हिस्से को 'बंधक' बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विपक्षी नेताओं के प्रदर्शनों के तौर तरीकों पर सवाल उठाते हुए भाजपा ने पूछा कि विरोध के नाम पर पुलिस पर हमला करना और पीएम और सेना पर अभद्र टिप्पणी करना कैसे जायज ठहराया जा सकता है। उन्होंने पूछा, "क्या अपने प्रदर्शन के दौरान भारतीय सेना को अपशब्द कहना लोकतांत्रिक तरीका है? क्या भारत के प्रधानमंत्री को अपशब्द कहना लोकतांत्रिक तरीका है? चुनाव लड़िए। यह एक लोकतांत्रिक तरीका है।"

बता दें, भाजपा नेता स्मृति ईरानी की तरफ से यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पिछले कुछ हफ्तों से राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष सड़कों पर है। दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी भी अपने पांव जमाते हुए मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का दम भर रही है। गुरुवार को ऐसी ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने रिजीम चेंज को लेकर एक बयान दिया। इसके बाद दिल्ली में राजनीति सरगर्मी बढ़ गई।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रिंस-इन-वेटिंग दिखा रहे नखरे, राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का करारा प्रहार