केरल में पीएम मोदी की रैली वाली जगह से अचानक निकलने लगा धुआं, मच गई अफरा-तफरी

Mar 29, 2026 07:03 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, पलक्कड़
share

अधिकारियों ने आगे बताया कि तुरंत दूसरा एम्पलीफायर लगाया गया और समस्या का समाधान हो गया। रैली देखने के लिए कोट्टामैदानम में भारी भीड़ जमा थी। बड़ी संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर भी खड़े थे ताकि वे पीएम मोदी की एक झलक पा सकें

केरल में पीएम मोदी की रैली वाली जगह से अचानक निकलने लगा धुआं, मच गई अफरा-तफरी

केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राज्य में एक रैली को संबोधित किया। जब वह रैली स्थल पर पहुंचने वाले थे, उससे कुछ देर पहले वहां रखे एम्प्लीफायर से धुआं निकलता देखा गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना प्रधानमंत्री के यहां रैली स्थल, कोट्टामैदानम पहुंचने से कुछ ही देर पहले हुई।

पुलिस ने बताया कि पीएम मोदी के पलक्कड़ पहुंचने से लगभग आधा घंटा पहले, माइक्रोफोन से जुड़े एक एम्पलीफायर से धुआं निकलता हुआ देखा गया। साउंड सिस्टम ऑपरेटरों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत दखल दिया और एम्पलीफायर को हटा दिया। एक अधिकारी ने कहा, "धुआं देखते ही तुरंत कार्रवाई की गई। माइक ऑपरेटरों ने बताया कि ज्यादा लोड होने के कारण एम्पलीफायर ज्यादा गरम हो गया होगा।"

अधिकारियों ने आगे बताया कि तुरंत दूसरा एम्पलीफायर लगाया गया और समस्या का समाधान हो गया। रैली देखने के लिए कोट्टामैदानम में भारी भीड़ जमा थी। बड़ी संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर भी खड़े थे ताकि वे पीएम मोदी की एक झलक पा सकें। पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से आए थे और मर्सी कॉलेज के मैदान में उतरे थे।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रचार अभियान के तहत रविवार को एक रोड शो किया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों पर कतार में खड़े थे। रोड शो की शुरुआत जिला अस्पताल के निकट हुई। भीषण गर्मी की परवाह किये बिना, लोग कई घंटे पहले सड़क के किनारे एकत्र हो गए थे और नारे लगा रहे थे और अपने मोबाइल फोन से उन पलों की फोटो खींच रहे थे जब प्रधानमंत्री ने एक खुले वाहन से उनका अभिवादन किया।

त्रिशूर जिले में राजग के प्रमुख उम्मीदवारों पद्मजा वेणुगोपाल और लोकसभा में त्रिशूर का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने रोड शो में हिस्सा लिया। इससे पहले, मोदी कुट्टानेल्लूर हेलीपैड पर पहुंचे, जहां भाजपा-राजग के नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें