सिया गोयल और चेतन चौधरी देखते थे जापानी वीडियो, इंटरनेट हिस्ट्री में ये सब मिला

लाइव हिन्दुस्तान, पुणे
Follow us on Google News
share

युवा रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी फिलहाल पुलिस हिरासत में हीं हैं। अब खबरें हैं कि दोनों पुलिस को चकमा देने के लिए इंटरनेट पर जापानी वीडियोज की मदद ले रहे थे।

Siya Goyal
सिया गोयल और चेतन चौधरी की हिरासत बढ़ा दी गई है।

पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर नए खुलासे जारी हैं। अब खबर है कि आरोपी सिया गोयल और उसके आशिक चेतन चौधरी ने वारदात को अंजाम देने के लिए सुपारी देने की भी योजना बना ली थी। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। अदालत ने दोनों की हिरासत को बढ़ाकर 29 जुलाई तक कर दिया।

भास्कर इंग्लिश की एक रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि सिया और चेतन ने एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को पुणे के एक होटल में बुलाया था। साथ ही दावा किया जा रहा है कि इससे जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिली है। जानकारों का मानना है कि दोनों के संपर्क में आया व्यक्ति आरोपियों के खिलाफ केस में अहम गवाह साबित हो सकता है।

नाम सुनते ही मना किया

रिपोर्ट के अनुसार, जब कथित सुपारी किलर को केतन के बारे में जानकारी मिली, तो वह डर गया और काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद चेतन और सिया ने मिलकर युवा कारोबारी को लोनावला स्थित लोहागढ़ किले से गिराने का प्लान बनाया था और 18 जून को उसकी हत्या कर दी थी।

देख रहे थे जापानी वीडियो

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के कुछ घंटे पहले दोनों जापानी वीडियो देख रहे थे। जांचकर्ताओं का कहना है कि वीडियो के जरिए दोनों जान रहे थे कि पुलिस की पूछताछ के दौरान शांत कैसे रहना है, खुद पर काबू कैसे करना है और जवाब किस तरह से देना है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की इंटरनेट हिस्ट्री में इन वीडियोज के लिंक मिले हैं।

केतन के पिता ने मांगी कड़ी सजा

शुक्रवार को केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की है। उन्होंने इस हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की भी मांग की। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मेरे बेटे को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को अधिकतम सजा मिलनी चाहिए। जांच सही दिशा में चल रही है और मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में होनी चाहिए।'

आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी के पहले से शादीशुदा होने संबंधी खबरों पर विशाल अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने भी इसके बारे में मीडिया के माध्यम से ही पढ़ा। सिया गोयल और चेतन चौधरी को 23 जून को गिरफ्तार किया गया था और दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

आरोप है कि सिया और चेतन ने 18 जून को पुणे जिले के लोहगढ़ किले की एक चट्टान से 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी को धक्का देकर मार डाला। यह किला पर्यटकों और ट्रेकर्स के बीच एक लोकप्रिय और खूबसूरत जगह है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसिया गोयल और चेतन चौधरी देखते थे जापानी वीडियो, इंटरनेट हिस्ट्री में ये सब मिला