पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में 6 मुठभेड़ें, सेना ने 21 आतंकियों को किया ढेर; टॉप-5 न्यूज

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में 6 मुठभेड़ें, सेना ने 21 आतंकियों को किया ढेर; टॉप-5 न्यूज

संक्षेप:

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर एसआईआर की प्रक्रिया लागू करेगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल पात्र मतदाताओं को ही वोट डालने की अनुमति दी जाए। इसे निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी बताया जा रहा है। 

Aug 03, 2025 07:01 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर इंडिया गठबंधन दलों की बैठक होनी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 7 अगस्त को डिनर पर विपक्षी नेता मिलेंगे। वहीं, हाल के दिनों में अमेरिका और पाकिस्तान की नजदीकियां बढ़ी हैं। लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तान ने कुछ ऐसा कहा है जिससे अमेरिका को मिर्ची लगनी तय है। असल में पाकिस्तान ने ईरान के परमाणु परीक्षण के अधिकार की तरफदारी की है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए रविवार की टॉप-5 न्यूज...

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में 6 मुठभेड़ें, सेना ने 21 आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। इसके बाद से केंद्र शासित राज्य में सुरक्षा बलों ने 6 अलग-अलग मुठभेड़ों में 21 आतंकवादियों को मार गिराया है। इन ऑपरेशन्स को भारतीय सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया। मारे गए आतंकवादियों में 12 पाकिस्तानी और 9 स्थानीय थे। पढ़ें पूरी खबर...

डिनर डिप्लोमेसी की तैयारी, राहुल गांधी के आवास पर मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर इंडिया गठबंधन दलों की बैठक होनी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 7 अगस्त को डिनर पर विपक्षी नेता मिलेंगे। इस बैठक की घोषणा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के इस दावे के एक दिन बाद आई कि 2024 के आम चुनाव में करीब 70-80 सीटों पर हेरफेर हुआ होगा। पढ़ें पूरी खबर...

'नितिन गडकरी के घर में बम रखा हूं, जो फटने वाला है', फोन पर धमकी; आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर पर बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। नागपुर पुलिस के डीसीपी ऋषिकेश सिंगा रेड्डी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, 'हमें एक फोन कॉल मिला जिसमें किसी ने दावा किया कि नितिन गडकरी के घर में बम रखा है और यह फटने वाला है।' पढ़ें पूरी खबर...

PAK ने ऐसा क्या कहा, जिससे US को लगेगी मिर्ची, ईरान की तरफदारी के मायने क्या

हाल के दिनों में अमेरिका और पाकिस्तान की नजदीकियां बढ़ी हैं। लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तान ने कुछ ऐसा कहा है जिससे अमेरिका को मिर्ची लगनी तय है। असल में पाकिस्तान ने ईरान के परमाणु परीक्षण के अधिकार की तरफदारी की है। पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि शांतिपूर्ण मकसद के लिए परमाणु क्षमता हासिल करना ईरान का अधिकार है। पढ़ें पूरी खबर...

दो वोटर आईडी मामले में तेजस्वी की बढ़ींं मुश्किलें; EC ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की दो वोटर आईडी (EPIC नंबर ) रखने के मामले में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले में दीघा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने तेजस्वी प्रसाद यादव को पत्र लिख कर उनके द्वारा दिखाए गए ईपिक का ब्यौरा देने को कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।