बांग्लादेश संकट जैसे हालात, म्यांमार में आपसी झड़प के बाद भारत में घुसे हजारों शरणार्थी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Myanmar: म्यांमार में जारी हिंसा और आपसी झड़पों के दौर के बीच भारत के पूर्वात्तर राज्य मिजोरम में हजारों की संख्या में शरणार्थी घुस आए हैं। सैन्य अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि वहां पर आपसी झड़प के बाद यह लोग भारत की तरफ आ गए हैं।

Situation like Bangladesh crisis thousands of refugees entered India after clashes in Myanmar

भारत के पड़ोसी देश म्यामांर में चल रहे संकट के बीच कई हजार शरणार्थी सीमावर्ती राज्य मिजोरम में घुस आए हैं। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक पड़ोसी देश में दो जुंटा विरोधी सशस्त्र समूहों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद हजारों की संख्या में शरणार्थी पूर्ववर्ती राज्य मिजोरम की सीमा में दाखिल हो गए।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि म्यांमार में संकट बढ़ रहा है क्योंकि वहां पर उत्तर-पश्चिमी चिन राज्य में रणनीतिक नियंत्रण के लिए लगातार दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच में संघर्ष चल रहा है। चिन नेशनल डिफेंस फोर्स और चिनलैंड डिफेंस फोर्स लगातार एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि दोनों समूहों के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से अभी तक करीब 4 हजार शरणार्थी सीमा पार करके भारत में आ चुके है।

आपको बता दें मिजोरम में सीमावर्ती क्षेत्रों में चिन समुदाय की संख्या अधिक है और यह लोग म्यामांर में रहने वाले चिन लोगों से जातीय संबंध साझा करते हैं। 2021 में हुए तख्तापलट के बाद भी कई हजार शरणार्थी शरण लेने के लिए इस क्षेत्र में आ गए थे, और यहां उनके समुदाय ने उनकी मेजबानी की थी।

इस मामले को लेकर मिजोरम सरकार के आंतरिक मंत्री के सपदांगा ने शरणार्थियों के नए जत्थे के आगमन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यहां पर करीब 3 हजार शरणार्थी आ चुके हैं। उन्होंने कहा, “वहां पर जारी लड़ाई हमारे नियंत्रण से बाहर है। लोग संकट से बचने के लिए यहां आ गए हैं और मानवीय आधार पर हम उन्हें पानी, भोजन और आश्रय उपलब्ध करा रहे हैं।” वहीं सैन्य अधिकारी ने कहा कि रविवार रात तक राज्य के चंफई जिले के दो गांवों जोखावथर और सैखुम्फई में 3980 लोगों के नाम लिखे गए थे, यह वह लोग हैं जो यहां पर आ चुके हैं। उन्होंने कहा, "यह एक अस्थायी संख्या है और बदलती रहती है। शुरू में, बहुत कम लोग आए थे, लेकिन जैसे-जैसे लड़ाई तेज होती गई और सीमा के करीब पहुँचती गई, और अधिक लोग आने लगे।"

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबांग्लादेश संकट जैसे हालात, म्यांमार में झड़प के बाद भारत में आए हजारों शरणार्थी