जुबीन गर्ग की मौत मामले में सिंगापुर पुलिस को साजिश नहीं मिली, SIT ने 4 पर हत्या का आरोप लगाया

Dec 19, 2025 05:54 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एसपीएफ ने कहा, ‘सिंगापुर पुलिस फोर्स जुबीन गर्ग की मौत की परिस्थितियों को लेकर ऑनलाइन अटकलों से अवगत है। भारतीय मीडिया के मुताबिक, भारत में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने 4 लोगों पर गर्ग की हत्या का आरोप लगाया है।’

जुबीन गर्ग की मौत मामले में सिंगापुर पुलिस को साजिश नहीं मिली, SIT ने 4 पर हत्या का आरोप लगाया

सिंगापुर पुलिस फोर्स (SPF) ने जुबीन गर्ग की मौत मामले में बड़ा बयान दिया है। एसपीएफ के मुताबिक, जांच है और अब तक उन्हें किसी तरह की गड़बड़ी का शक नहीं है। सिंगापुर पुलिस ने कहा कि उनकी जांच के नतीजे सिंगापुर कोरोनर्स एक्ट, 2010 के अनुसार सबमिट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन नतीजों के आधार पर एक और इंक्वायरी की जाएगी, जिस पर सुनवाई जनवरी और फरवरी 2026 में होनी है।

एसपीएफ ने कहा, 'सिंगापुर पुलिस फोर्स जुबीन गर्ग की मौत की परिस्थितियों को लेकर ऑनलाइन अटकलों से अवगत है। भारतीय मीडिया के मुताबिक, भारत में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने 4 लोगों पर गर्ग की हत्या का आरोप लगाया है। यह मामला अभी SPF की जांच के अधीन है, जो सिंगापुर कोरोनर्स एक्ट 2010 के अनुसार किया जा रहा है। हमारी जांच के आधार पर अब तक एसपीएफ को गर्ग की मौत में किसी गड़बड़ी का शक नहीं है।'

सिंगापुर पुलिस का क्या है बयान

बयान में आगे कहा गया, 'जुबीन गर्ग की मौत को लेकर जांच के अंतिम नतीजे सार्वजनिक किए जाएंगे। एसपीएफ इस मामले की गहन और पेशेवर जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम शामिल पक्षों से धैर्य और समझ की अपील करते हैं। हम जनता से अटकलें न लगाने और असत्यापित जानकारी न फैलाने का आग्रह करते हैं।'

SIT ने 4 पर हत्या का आरोप लगाया

बता दें कि SIT ने पिछले शुक्रवार को गुवाहाटी की एक अदालत में दायर आरोपपत्र में 7 आरोपियों में से 4 पर हत्या का आरोप लगाया। जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है, उनमें नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकनु महंत, जुबीन के सचिव सिद्धार्थ शर्मा और बैंड के सदस्य शेखर ज्योति गोस्वामी व अमृतप्रवा महंत शामिल हैं। जुबीन गर्ग के चचेरे भाई और असम पुलिस के निलंबित अधिकारी संदीपन गर्ग पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। गायक के 2 निजी सुरक्षा अधिकारियों (नंदेश्वर बोरा और परेश बैश्य) पर आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया गया है। जुबीन की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;