Hindi NewsIndia NewsSikh pilgrims arrive in Pakistan for the first time since Operation Sindoor welcomed with shower of flowers
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान पहुंचे सिख श्रद्धालु, फूल बरसाकर किया गया स्वागत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान पहुंचे सिख श्रद्धालु, फूल बरसाकर किया गया स्वागत

संक्षेप:

ऑपरेशन सिंदू केबाद पहली बार सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान पहुंचा है। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर श्रद्धालु पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे। 

Tue, 4 Nov 2025 02:26 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अप्रैल में पहलगाम हमले के बाद पहली बार सिख श्रद्धालुओं के जत्थे ने पाकिस्तान में कदम रखा है। सिख श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के मौके पर पाकिस्तानी अधिकारियों ने फूलों की बौछार करके अटारी-वाघा बॉर्डर पर स्वागत किया। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब भी कम नहीं हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में गोलीबारी शुरू कर दी थी। दो दिन में ही वह घुटनों पर आ गया और फिर युद्धविराम के लिए गिड़गिड़ाने लगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह जत्था गुरुद्वारा ननकाना साहिब, पंजा साहिब, डेरा साहिब और करतारपुर साहिब समेत कई पवित्र स्थलों के दर्शन करेगा और 13 नवंबर को भारत लौटेगा। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज भी जत्थे के साथ रवाना हुए।

इस अवसर पर जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि पहले केंद्र सरकार द्वारा जत्थे को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी गई थी, लेकिन वाहे गुरु जी के आगे अरदास करने का प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के दिलों पर असर हुआ और उन्होंने जत्थे को अनुमति दे दी, जिसकी सिख समुदाय प्रशंसा करता है। उन्होंने कहा कि करतारपुर गलियारा खोलने के लिए वह पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब में अरदास करेंगे ताकि गलियारा जल्दी खोल दिया जाये। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्रद्धालुओं के जत्थे के वापस आने के बाद गलियारा खोल दिया जाएगा।

केंद्र सरकार ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 12 सितंबर, 2025 को इस यात्रा पर रोक लगा दी थी, लेकिन बाद में इस फैसले को पलट दिया। गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय के परामर्श से अंतिम मंज़ूरी दे दी, जिससे जत्थे को ननकाना साहिब जैसे प्रमुख गुरुद्वारों की यात्रा करने की अनुमति मिल गयी। लगभग 1800 पासपोर्टों में से 1794 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान सरकार की ओर से वीजा जारी किया गया है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।