सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता धरने पर बैठे, SSP ऑफिस के बाहर डाला डेरा; क्या है मांग?

Feb 11, 2026 05:40 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर अपने दो साल के बेटे शुभदीप के साथ अचानक जिला पुलिस हेडक्वार्टर पहुंच गए। तब बठिंडा रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) हरजीत सिंह स्थानीय कानून-व्यवस्था की स्थिति पर मीडिया को जानकारी दे रहे थे।

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता धरने पर बैठे, SSP ऑफिस के बाहर डाला डेरा; क्या है मांग?

दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह यानी सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को मानसा के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) ऑफिस के बाहर घंटों धरना दिया है। मूसेवाला के माता पिता ने 3 डिजिटल मार्केटिंग प्रमोटर्स के खिलाफ एक अनसुलझे फाइनेंशियल विवाद को लेकर अपनी शिकायत पर पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उन्हें उनके बेटे के काम से होने वाली आय से दूर रखा जा रहा है।

इससे पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर, अपने दो साल के बेटे शुभदीप के साथ जिला पुलिस हेडक्वार्टर पहुंच गए। उस वक्त बठिंडा रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG), हरजीत सिंह स्थानीय कानून-व्यवस्था की स्थिति पर मीडिया को जानकारी दे रहे थे। पुलिस ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है।

मूसेवाला के माता पिता ने दावा किया है कि दिवंगत रैपर के रिलीज हुए गानों के मार्केटिंग राइट्स रखने वाली एक फर्म एक साल से ज्यादा समय से फाइनेंशियल ऑडिट और रॉयल्टी पेमेंट नहीं दिया है। बलकौर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हमें अपने बेटे के काम से होने वाली आय से दूर रखा जा रहा है। 8 जून 2025 को, मैंने बंटी बैंस, गुरप्रीत सिंह भसीन और शब्बीर मोमिन के खिलाफ DGP को शिकायत दी थी। इसे जांच के लिए मानसा SSP को भेजा गया था फिर भी कुछ नहीं हुआ।”

हालांकि दंपत्ति ने कथित हेराफेरी की सही रकम बताने से मना कर दिया। उन्होंने नामजद लोगों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की। बलकौर सिंह ने कहा है कि उन्होंने पुलिस को चार्टर्ड अकाउंटेंट और लीगल एक्सपर्ट्स से जांचे हुए सबूत भी दिए हैं।

उन्होंने आगे कहा, “आठ महीने से ज्यादा हो गए हैं, और मानसा पुलिस सबूतों पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है। पुलिस आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पॉलिटिकल दबाव में एकतरफा तरीके से काम कर रही है। हम इंसाफ मिलने तक इसके खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं।”

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।