करीबी की शिवकुमार से मुलाकात और खरगे के बयान पर सिद्धारमैया बोले- फैसला राहुल ही लेंगे

Dec 23, 2025 11:43 am ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ओर से जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे हम स्वीकार करेंगे। सिद्धारमैया ने कहा, 'मैं नेतृत्व परिवर्तन जैसी चीजों के बारे में कुछ नहीं जानता। राहुल गांधी और हाईकमान को ही फैसला लेना है। वह जो भी निर्णय लेंगे। हम उससे बंधे हुए हैं।'

करीबी की शिवकुमार से मुलाकात और खरगे के बयान पर सिद्धारमैया बोले- फैसला राहुल ही लेंगे

कर्नाटक में सत्ता के लिए छिड़ा संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले नवंबर क्रांति की बात कही जा रही थी, लेकिन अब मकर संक्रांति के बाद बदलाव की चर्चाएं तेज हैं। इस बीच पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कह दिया कि कोई एक व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं है। अब इस पर सिद्धारमैया का भी बयान आया है। उनका कहना है कि नेतृत्व को लेकर तो कोई भी फैसला राहुल गांधी ही लेंगे। वही कोई फैसला लेने का अधिकार रखते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ओर से जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे हम स्वीकार करेंगे। सिद्धारमैया ने कहा, 'मैं नेतृत्व परिवर्तन जैसी चीजों के बारे में कुछ नहीं जानता। राहुल गांधी और हाईकमान को ही फैसला लेना है। वह जो भी निर्णय लेंगे। हम उससे बंधे हुए हैं।'

इसके अलावा उन्होंने बार-बार नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सवाल पूछे जाने पर भी ऐतराज जताया। उन्होंने कहा, 'आखिर मसले पर इतने सवालों की क्या जररूत है? मैंने अपनी बात कह दी है, फिर इस पर चर्चा क्यों।' इससे पहले उन्होंने कहा था कि मैं सीएम बना रहूंगा और कांग्रेस हाई कमान मेरे पक्ष में है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई फैसला ही नहीं हुआ है, जिसमें यह कहा जाए कि मेरा कार्यकाल कम हो जाएगा। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि संक्रांति के बाद कोई बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि सब कुछ समाप्त हो गया है। मैं इस बात को लगातार कह रहा हूं। अंत में निर्णय तो हाईकमान को ही लेना है। हर कोई हाईकमान के फैसले से बंधा है।

खरगे के बयान पर सिद्धारमैया ने क्या तंज कसा

इसके बाद उन्होंने पार्टी चीफ खरगे के बयान को लेकर भी बात की, जिसमें उनका कहना था कि कोई व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं है। इस पर सिद्धारमैया ने कहा कि यह बात सही है कि कोई भी पार्टी से बड़ा नहीं है। हम सभी इसे स्वीकार करते हैं। यह तो असंभव है कि कोई व्यक्ति पार्टी से ही बड़ा हो जाए। इसके अलावा अपने एक करीबी विधायक के.एन राजन्ना की डीके शिवकुमार से मुलाकात पर भी चीफ मिनिस्टर ने बात की। उन्होंने कहा कि आप उन्हें मिलने दीजिए। शिवकुमार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। आखिर इसमें परेशानी क्या है।

शिवकुमार के दावे पर भी सिद्धारमैया ने कसा तंज

शिवकुमार के उस दावे पर भी सिद्धारमैया ने बात की, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैंने ही राजन्ना को जिला सहकारी बैंक का चेयरमैन बनाया था। तब एसएम कृष्णा की सरकार थी। इस पर सिद्धारमैया ने कहा कि क्रेडिट लेना महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन जरूरी चीज है कि नियुक्तियां सरकार की ओर से की जाती हैं।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newssiddaramiah reaction on mallikarjun kharge statement and dk shivakumar meeting
;;;