सिद्धारमैया लोक भवन के लिए निकले, देंगे इस्तीफा; DK उत्तराधिकारी

भाषा
Follow us on Google News
share

कर्नाटक CM सिद्धरमैया आज इस्तीफा सौंपेंगे। उन्होंने कैबिनेट बैठक में सहयोगियों को फैसले की जानकारी दी। कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार डीके शिवकुमार उनके उत्तराधिकारी होंगे। वह लोक भवन के लिए निकल चुके हैं। सिद्धरमैया दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। खबर को विस्तार से समझते हैं।

सिद्धारमैया लोक भवन के लिए निकले, देंगे इस्तीफा; DK उत्तराधिकारी
In this image received on May 28, 2026, Karnataka Chief Minister Siddaramaiah is greeted by Deputy Chief Minister DK Shivakumar during a breakfast meeting at the Chief Minister's official residence, in Bengaluru. (Handout via PTI Photo)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया गुरुवार दोपहर ढाई बजे इस्तीफा सौंपने के लिए लोक भवन जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे कुछ देर पहले सिद्धरमैया ने अपने आवास पर जलपान के दौरान हुई बैठक में मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद छोड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सिद्धरमैया बाद में दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। फिलहाल वह लोक भवन के लिए निकल चुके हैं।

मंत्रियों को इस्तीफे के बारे में बताया

कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल ने कहा कि सिद्धरमैया ने मंत्रिमंडल सहयोगियों को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले के बारे में बता दिया है और कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के अनुसार डीके शिवकुमार उनके उत्तराधिकारी होंगे। सिद्धरमैया की ओर से अपने आधिकारिक आवास पर कैबिनेट सहयोगियों के लिए जलपान के दौरान आयोजित की गई बैठक के बाद पाटिल ने यह बात कही।

राज्यपाल बेंगलुरु में नहीं हैं

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान की तरफ से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का संकेत दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा। हालांकि, लोक भवन सूत्रों ने कहा कि सिद्धरमैया ने अब तक राज्यपाल से मिलने के लिए समय नहीं मांगा है। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल निजी कारणों से अपने गृह नगर इंदौर गए हुए हैं।

इस सवाल पर कि क्या मुख्यमंत्री लोक भवन के सचिव को इस्तीफा सौंप सकते हैं, अधिकारी ने पीटीआई भाषा से कहा कि अगर सिद्धरमैया चाहें तो ऐसा कर सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह राज्यपाल को सीधे इस्तीफा सौंपने जितना ही वैध माना जाएगा, तो उन्होंने कहा, 'हां। इसके बाद राज्यपाल के पहुंचने पर वह इसकी पुष्टि करेंगे। प्रक्रिया के तहत राज्यपाल फिर उनसे (सिद्धरमैया से) व्यक्तिगत रूप से आकर इस्तीफा सौंपने के लिए भी कह सकते हैं।'

राज्यसभा की सीट हुई ऑफर

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सिद्धरमैया से कथित तौर पर नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता बनाने को कहा और उन्हें राज्यसभा सीट के साथ पार्टी में केंद्रीय भूमिका की पेशकश की। सूत्रों का यह भी कहना है कि चूंकि यह संदेश सीधे राहुल गांधी की ओर से आया है, इसलिए शायद सिद्धरमैया पद छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। मुख्यमंत्री पहले भी कई बार कह चुके हैं कि अगर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा तो वह पद छोड़ देंगे।

सिद्धरमैया और शिवकुमार को मंगलवार को पार्टी ने दिल्ली बुलाया था, जहां कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के महासचिव के सी वेणुगोपाल तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ लगातार बैठकें हुईं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।