AAP विधायक पर किडनैपिंग का केस दर्ज, FIR में बेटों का नाम भी शामिल; क्या है मामला

Oct 30, 2025 06:27 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

करीमनगर के रहने वाले गुरचरण काला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मंगलवार को कुछ लोगों ने उसे कैथल के खरकन गांव से एक कार में जबरन बैठाकर उसका अपहरण कर लिया और वे लोग बंदूक और लोहे की छड़ लिए हुए थे।

AAP विधायक पर किडनैपिंग का केस दर्ज, FIR में बेटों का नाम भी शामिल; क्या है मामला

आम आदमी पार्टी के शुतराणा से विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर के खिलाफ अपहरण और जानबूझकर चोट पहुंचाने का केस दर्ज हुआ है। खबर है कि FIR में विधायक के बेटों और सहयोगियों के नाम भी शामिल हैं। करीमनगर के रहने वाले गुरचरण सिंह काला की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने भी इसकी पुष्टि कर दी है और जांच शुरू कर दी है।

करीमनगर के रहने वाले काला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मंगलवार को कुछ लोगों ने उसे कैथल के खरकन गांव से एक कार में जबरन बैठाकर उसका अपहरण कर लिया और वे लोग बंदूक और लोहे की छड़ लिए हुए थे। उसने कहा, 'वो मुझे बांधकर नरवाना नहर के पास ले गए और विधायक और उनके बेटों को वीडियो कॉल किया। उन लोगों ने मुझपर समझौता करने के लिए दबाव बनाया।'

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, काला का कहना है कि उसने गांव के सरपंच का विरोध किया था, जो विधायक का भाई है। आरोप लगाए हैं कि विधायक और उनके बेटों ने अपहरणकर्ताओं से उसकी हत्या करने के लिए कहा था। काला ने कहा, 'मुझपर रॉड से हमला किया गया और बुरी तरह से घायल कर दिया। अगर पास के खेत पर मौजूद किसान बचाने नहीं आते, तो मैं नहीं बच पाता। उन्होंने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया।'

रिपोर्ट के अनुसार, कैथल एसपी उपासना ने पुष्टि की है कि काला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज की जा चुकी है।

इधर, विधायक बाजीगर का कहना है, 'मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ सभी आरोप बेबुनियाद हैं। गुरचरण सिंह आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ 10 से ज्यादा FIR दर्ज हैं। वह मेरा और मेरे सरपंच भाई का विरोध कर रहा है। वह मेरे भाई के सर्वसम्मति से सरपंच चुने जाने के खिलाफ हाईकोर्ट भी पहुंचा था। जब कोर्ट ने नए चुनाव के आदेश दिए, तो मेरा भाई फिर जीत गया। इसलिए गुरचरण सिंह हमारे खिलाफ द्वेष रखता है।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;