हिंदू त्योहारों को क्यों सेक्युलर करना, गरबा में मुसलमान के मुद्दे पर बोले शहजाद पूनावाला

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शहजाद पूनावाला लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता रहे थे। उन्होंने हाल ही में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भी गरबा में मुसलमानों की एंट्री को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

Shehzad Poonawalla
शहजाद पूनावाला ने गरबा महोत्सव में मुसलमानों की एंट्री पर सवाल उठाए हैं। फोटो- ANI

गरबा महोत्सवों में मुसलमान समुदाय की एंट्री को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। इस पर भारतीय जनता पार्टी छोड़ चुके शहजाद पूनावाला ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि क्यों सभी हिंदू त्योहारों को सेक्युलर करने की कोशिश की जा रही है? साथ ही कहा है कि गरबा में जाने के लिए गलत पहचान रखने की क्या जरूरत है। खास बात है कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतीश राणे ने मुसलमानों की एंट्री पर रोक लगाने की बात कही थी। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की बात का समर्थन किया था।

पूनावाला ने लिखा, 'क्या मुसलमानों को गरबा में जाने की अनुमति मिलनी चाहिए? गरबा नवरात्रि के दौरान गरबा का एक पवित्र धार्मिक केंद्र है। मां अंबा, उनकी पूजा और उनकी परंपराएं। इसे सिर्फ एक डांस पार्टी कहना, उस चीज को नजरअंदाज करना है, जिसे भक्त मना रहे हैं। अगर आप मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं करते, तो क्या आप इस पूजा में शामिल हो सकते हैं?'

उन्होंने कहा कि हिंदू त्योहारों को समावेशी कहलाने के लिए अपना धार्मिक चरित्र छोड़ने के लिए क्यों कहा जाता है। उन्होंने कहा, 'सभी हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने के लिए क्यों मजबूर किया जाता है? दिवाली, होली और अब यह? धार्मिक स्वरूप में बदलाव क्यों किया जाए? और गरबा में शामिल होने के लिए झूठी पहचान क्यों अपनाई जाए?'

पूनावाला ने अगस्त में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। वह लंबे समय तक पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे और टीवी डिबेट्स में नजर आते रहे थे। उन्होंने पार्टी छोड़ने की वजह आर्थिक और व्यक्तिगत बताई थी। फिलहाल, वह राजनीति से दूर रहने की बात कह रहे हैं।

VHP के ऐलान के बाद छिड़ा मुद्दा

विश्व हिंदू परिषद ने कहा था कि महाराष्ट्र में गरबा और डांडिया में मुसलमानों की एंट्री पर रोक लगाने का फैसला किया है। साथ ही आयोजन स्थल पर प्रवेश करने के लिए आधार दिखाना होगा और माथे पर तिलक सुनिश्चित किया जाएगा। इस पर भाजपा नेता राणे ने सहमति जताई थी। उन्होंने कहा था कि एंट्री लेने से पहले पहचान की पुष्टि करानी होगी और हनुमान चालीसा का पाठ भी करना होगा।

उन्होंने कहा था, 'जो लोग मूर्ति पूजा नहीं करते, उन्हें हिंदू धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं होना चाहिए। गरबा में आने वालों को प्रवेश मिलने से पहले अपनी पहचान दिखानी होगी और हनुमान चालीसा का पाठ करना होगा।' उन्होंने कहा, 'अगर गणेश उत्सव के दौरान डीजे बजाने की इजाज़त नहीं है, तो ईद के जुलूसों पर भी वैसी ही पाबंदियां लागू होनी चाहिए।'

अमृता फडणवीस के बयान पर बवाल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के बयान पर बवाल मच गया है। उन्होंने कहा था, 'अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति भी वहां आता है और ठीक से त्योहार का आनंद लेता है, तो मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं दिखता।' खबरें हैं कि भाजपा ने उनके इस बयान से दूरी बना ली है।

वार्ता के अनुसार, प्रवक्ता नवनाथ बन ने आधिकारिक रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि गरबा और नवरात्रि केवल हिंदू धार्मिक त्योहार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से लव जिहाद जैसी गतिविधियों के जरिए हिंदू बहनों-बेटियों को निशाना बनाने के मामले सामने आए हैं, जिसका विरोध करना और ऐसे तत्वों को आयोजनों से दूर रखना पार्टी के लिए जरूरी है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहिंदू त्योहारों को क्यों सेक्युलर करना, गरबा में मुसलमान के मुद्दे पर बोले शहजाद