पीसीएस अधिकारी बता महिला ने आप नेता से रचाई शादी, ज्वैलरी और कीमती चीजें लेकर फरार
पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता के साथ धोखा हो गया। यहां पर एक महिला ने खुद को पीसीएस अधिकारी बताकर पहले इस नेता से शादी रचाई। इसके कुछ ही महीनों के बाद वह ज्वैलरी और दूसरी कीमती चीजें लेकर वहां से फरार हो गई।

पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता के साथ धोखा हो गया। यहां पर एक महिला ने खुद को पीसीएस अधिकारी बताकर पहले इस नेता से शादी रचाई। इसके कुछ ही महीनों के बाद वह ज्वैलरी और दूसरी कीमती चीजें लेकर वहां से फरार हो गई। आप के जॉइंट सेक्रेट्री, अमरिंदर सिंह मंदोफाल ने आरोप लगाया कि महिला और उसके परिवार ने उसका परिचय एक पीसीएस अधिकारी के तौर पर कराया। आप नेता से बताया कि वह अविवाहित है। इतना ही नहीं, महिला ने अपनी उम्र भी गलत बताई।
अमरिंदर सिंह ने मानविंदर कौन नाम की इस महिला से फरवरी 2026 में शादी रचाई थी। इस शादी में आम आदमी पार्टी के कुछ बड़े नेता भी शामिल हुए थे। इसमें पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह सांधवां, कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध समेत कुछ अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे। आप नेता ने आरोप लगाया कि महिला उनके घर से सोने-चांदी की ज्वैलरी और कई अन्य कीमती चीजें अपने साथ लेकर फरार हो गई।
अमरिंदर के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने महिला के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इस दौरान पता चला कि उसकी पहले शादी हुई थी, लेकिन फिर तलाक हो गया था। उन्हें यह भी पता चला कि महिला के एक 18 साल का बेटा भी है। आप नेता ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें गलत पहचान और गुमराह करने वाली जानकारियों के आधार पर भरमाया गया।
आम आदमी पार्टी के नेता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कौर समेत छह लोगों के खिलाफ चीटिंग और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एफआईआर में अन्य आरोपियों में महिला का भाई तरलोचन सिंह, मां वरिंदरजीत कौर, कजिन नरिंदर सिंह गोल्डी, साली रुपिंदर कौर और गांव के पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह राणा के नाम भी शामिल हैं।
पुलिस ने कहा कि सभी आरोपी गांव सुर सिंह के निवासी हैं, जो तरण तारण जिले के भिखीविंद पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आता है। यg मामला इसलिए सुर्खियों में आया क्योंकि फरवरी 2026 की शादी में कई AAP नेता और चुने हुए प्रतिनिधि शामिल हुए थे। समारोह की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए, जिसमें राजनीतिक नेता दुल्हा-दुल्हन के साथ जश्न मनाते और भंगड़ा करते हुए दिखाई दिए। सिंह जिला परिषद के सदस्य और सिरहिंद मार्केट कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। ये आरोप उस हाई-प्रोफाइल शादी के महीनों बाद सामने आए हैं। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।


