Hindi NewsIndia NewsShocking Woman cuts private parts of Lover in Mumbai invited her for sweets on New Year
नए साल पर प्रेमिका ने दिया न भूलने वाला जख्म, घर बुलाकर काट डाला प्राइवेट पार्ट

नए साल पर प्रेमिका ने दिया न भूलने वाला जख्म, घर बुलाकर काट डाला प्राइवेट पार्ट

संक्षेप:

नए साल का जश्न मनाने का सपना लेकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे व्यक्ति को जिंदगी भर का दर्द मिला। यह घटना मुंबई की है। 31 दिसंबर की रात 25 वर्षीय शादीशुदा युवती ने 44 साल के शादीशुदा प्रेमी को मिलने बुलाया।

Jan 02, 2026 03:08 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

नए साल का जश्न मनाने का सपना लेकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे व्यक्ति को जिंदगी भर का दर्द मिला। यह घटना मुंबई की है। 31 दिसंबर की रात 25 वर्षीय शादीशुदा युवती ने 44 साल के शादीशुदा प्रेमी को मिलने बुलाया। बहाना था मिठाई देने का। आरोप है कि जब वह व्यक्ति मिलने पर पहुंचा युवती ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट्स पर हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं, महिला फरार चल रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुटी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले से था अफेयर
शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला और पुरुष रिश्तेदार हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला पीड़ित व्यक्ति के बहन की ननद है। दोनों के बीच पिछले छह-सात साल से अफेयर था। बताया जाता है कि वह पुरुष के ऊपर दबाव बना रही थी कि अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर ले। इसको लेकर उनके बीच अक्सर बहस होती थी। उसकी इन बातों से परेशान होकर व्यक्ति नवंबर 2025 में बिहार चला गया, जबकि वह 18 साल से सांताक्रूज में रह रहा था। हालांकि बिहार भागकर भी उसे निजात नहीं मिली और महिला उसे फोन पर लगातार धमकियां देती रहती थी।

रात में किया कॉल
19 दिसंबर को बिहार से मुंबई वापस आने के बाद व्यक्ति ने महिला से दूरी बना ली। साथ ही मिलना-जुलना भी बंद कर दिया। लेकिन 31 दिसंबर के रात के करीब 1.30 बजे, महिला ने पीड़ित व्यक्ति को अपने घर बुलाया। उसने कहा कि नए साल के मौके पर वह उसे मिठाई देना चाहती है। बताया जाता है कि जब वह महिला के घर पहुंचा तो उसने पैंट उतारने के लिए कहा। इसके बाद वह किचन में गई और सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाई। इसके बाद प्राइवेट पार्ट्स पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति को काफी चोटें आईं और खून बहने लगा। घायल हालत में ही व्यक्ति अपने घर पहुंचा, जहां उसके बेटे और दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों के मुताबिक जख्म काफी गहरा है और ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , बजट 2026 और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।