
ओवरटेक को लेकर बहस, चाकू निकालकर कार वाले के सामने पहुंचा बाइक सवार; VIDEO
बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर ट्रैफिक पर गाड़ियां रुकी हुई थीं। तभी बाइक से जा रहा एक व्यक्ति उतरकर आता है और कार वाले से बहस करने लगता है। इतना ही नहीं, वह चाकू निकालकर कार सवार को धमकाता भी है।
बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर ट्रैफिक पर गाड़ियां रुकी हुई थीं। तभी बाइक से जा रहा एक व्यक्ति उतरकर आता है और कार वाले से बहस करने लगता है। इतना ही नहीं, वह चाकू निकालकर कार सवार को धमकाता भी है। बताया जाता है कि दोनों के बीच ओवरटेक करने के मुद्दे को लेकर बहस हुई थी। यह घटना कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। गौरतलब है कि ज्यादा दिन नहीं हुए जब एक डिलीवरी राइडर रोड रेज का शिकार हुआ था। तब एक संकरी सड़क पर डिलीवरी राइडर को कुछ लोगों ने परेशान किया था।
डैशकैम में वीडियो
ताजा घटना के डैशकैम फुटेज में नजर आ रहा है कि कार सवार के सामने बाइक वाला चाकू लेकर पहुंच जाता है। दोनों के बीच ओवर टेकिंग को लेकर कुछ बहस हुई थी। इसके कुछ देर बाद एक स्टॉप पर जब दोनों रुके तो यह बहस बढ़ गई। इसी दौरान बाइक सवार हाथ में चाकू लेकर कार की तरफ बढ़ा। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार की पहचान अरबाज खान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हाथ चाकू लिए वह कार ड्राइवर पर चिल्ला रहा था। वीडियो में नजर आ रहा है कि कार सवार कह रहा है कि चुप-चुप-चुप। चिल्ला क्या रहा है। क्यों गाली दे रहा है? इसके बाद दोपहिया वाहर सवार कमर से चाकू निकालते हुए उसकी तरफ बढ़ता है।
पुलिस ने क्या कहा
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस का कहना है कि उसे मामले की जानकारी है और वह इसकी पुष्टि करने में जुटी है। पुलिस ने घटना का वीडियो शेयर करने वाले व्यक्ति से भी संपर्क किया है, ताकि मामले में उचित कार्रवाई की जा सके। चूंकि बाइक की नंबर प्लेट से बाइक सवार की पहचान हो गई है, इसलिए पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।





