Hindi NewsIndia NewsShocking Gas leak at ONGC well in Andhra Kona Seema fire no casualties
ONGC के प्लांट में गैस लीक और आग से अफरातफरी, बड़े पैमाने पर इलाके से हटाए गए लोग

ONGC के प्लांट में गैस लीक और आग से अफरातफरी, बड़े पैमाने पर इलाके से हटाए गए लोग

संक्षेप:

आंध्र प्रदेश में ओएनजीसी के एक कुएं में गैस लीक के बाद जबर्दस्त धमाका हुआ है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो आया है, जिसमें कुएं से गैस की आग की लपटें उठती नजर आ रही है। आग और तेज धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Jan 05, 2026 05:15 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, मोरी (आंध्र प्रदेश)
share Share
Follow Us on

आंध्र प्रदेश में ओएनजीसी के एक कुएं में गैस लीक के बाद जबर्दस्त धमाका हुआ है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो आया है, जिसमें कुएं से गैस की आग की लपटें उठती नजर आ रही है। आग और तेज धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी के मरने या घायल होने की बात सामने नहीं आई है। यह हादसा डॉ बीआर अम्बेडकर कोनासिमा जिला स्थित दीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा संचालित एक कुएं में हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गैस रिसाव और आग लगने के बाद, राजाहमुंद्री से ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी मोरी गांव पहुंच गए। यहां पर मोरी-5 कुएं में आग लगी थी।

इस धमाके के बाद ओएनजीसी की पाइपलाइन प्रभावित होने की आशंका जताई गई। इसके बाद वहां पर गैस रिसाव का डर फैल गया। आग इतनी ज्यादा खतरनाक थी कि पूरा इलाका काले धुएं और लपटों से भर गया। प्रशासन एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराने में जुट गया। वहीं, बिजली सप्लाई भी फिलहाल बंद कर दी गई ताकि और ज्यादा नुकसान न होने पाए। इसके अलावा रसोई गैस चूल्हों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें


घटना के जो विजुअल्स सामने आए हैं, वह काफी डरावने हैं। वीडियो में कर्मचारी वहां से जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि ओएनजीसी की कृष्णा गोदावरी डेल्टा बेसिन, पूर्व गोदावरी जिला और आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति है। यह राजाहमुंद्री ऑनशोर एसेट और ईस्टर्न ऑफशोर एसेट के माध्यम से कार्य करता है। बंगाल की खाड़ी में कई ऑफशोर रिग्स और पूर्व गोदावरी के ऑनशोर क्षेत्रों से प्राकृतिक गैस, कच्चा तेल और संबंधित हाइड्रोकार्बन का उत्पादन करता है।

ऑफशोर प्लेटफार्मों से हाइड्रोकार्बन को समर्पित सब-सी और ऑनशोर पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से ऑनशोर प्रसंस्करण सुविधाओं, जैसे पुदुचेरी के यानम जिले और आंध्र प्रदेश के मल्लावारम, तक पहुंचाया जाता है, वहीं फील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर झतीपाका जैसे क्षेत्रों में भी फैला हुआ है। प्रॉसेसिंग के बाद, गैस को राष्ट्रीय ट्रांसमिशन नेटवर्क को आपूर्ति की जाती है, जबकि कच्चे तेल को आगे की संभाल और शोधन के लिए अन्य स्थानों पर भेजा जाता है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , बजट 2026 Live , Income Tax Live Updates और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।