Hindi NewsIndia NewsSHO posted police station in Kochi suspended for slapping pregnant woman
गर्भवती महिला को SHO ने मारा थप्पड़, CCTV फुटेज में कैद हुई घटना; आईजी ने किया सस्पेंड

गर्भवती महिला को SHO ने मारा थप्पड़, CCTV फुटेज में कैद हुई घटना; आईजी ने किया सस्पेंड

संक्षेप:

कोच्चि निवासी शायमोल एनजे के साथ एसएचओ प्रताप चंद्रन ने मारपीट की थी। उस समय चंद्रन एर्नाकुलम उत्तर पुलिस थाने के एसएचओ के रूप में तैनात थे। यह घटना तब हुई जब शायमोल के पति को एक मामले के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था।

Dec 20, 2025 12:13 am ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

कोच्चि के एक पुलिस थाने में पिछले वर्ष तैनात थाना प्रभारी (SHO) को गर्भवती महिला को थप्पड़ मारने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, अलप्पुझा जिले के अरूर पुलिस थाने में तैनात एसएचओ प्रताप चंद्रन केजे को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई उस घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद की गई है जो 20 जून 2024 को कोच्चि के एक पुलिस थाने में हुई थी। पुलिस के अनुसार, राज्य पुलिस प्रमुख रावड़ा चंद्रशेखर के निर्देश पर दक्षिण क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) के कार्यालय की ओर से एसएचओ के निलंबन का आदेश जारी किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:संभावनाओं की सीमा नहीं, CJI सूर्यकांत ने की ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की तारीफ

रिपोर्ट के मुताबिक, कोच्चि निवासी शायमोल एनजे के साथ एसएचओ प्रताप चंद्रन ने मारपीट की थी। उस समय चंद्रन एर्नाकुलम उत्तर पुलिस थाने के एसएचओ के रूप में तैनात थे। यह घटना तब हुई जब शायमोल के पति बेंजु को एक मामले के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। इस संबंध में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पुलिस थाने में हुई झड़प के दौरान चंद्रन को शायमोल को धक्का देते और बाद में उसके चेहरे पर थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। फुटेज में एक महिला पुलिस अधिकारी भी शायमोल को थप्पड़ मारती हुई दिख रही है। दंपति ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे अधिकारी को बर्खास्त किए जाने तक अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

प्रताप चंद्रन को बर्खास्त करने की मांग

शायमोल ने कहा, 'मैंने अपने पति के साथ मारपीट होते देख पुलिस से गुहार लगाई थी। मारपीट को रोकने की कोशिश में मैंने केवल अधिकारी को छुआ था। इसके अलावा मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। उस समय मैं अपने दो बच्चों के साथ पुलिस थाने में मौजूद थी।' शायमोल ने घटना की न्यायिक जांच की मांग को लेकर एर्नाकुलम के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में एक याचिका दायर की। जानकारी के अनुसार, शायमोल ने प्रताप चंद्रन को सेवा से बर्खास्त करने की भी मांग की है। याचिका पर अगले महीने सुनवाई होने की संभावना है।

इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने एर्नाकुलम उत्तर पुलिस थाने तक प्रदर्शन मार्च निकाला और चंद्रन के बर्खास्त होने की मांग की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया है कि राज्य में पुलिस व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि यह घटना वर्तमान सरकार के तहत पुलिस के बार-बार किए गए अत्याचारों को उजागर करती है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।