मुंबई में फिर चली गोलियां, उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता को मारा; मचा बवाल

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर गोलियां चलीं हैं और इस बार निशाने पर उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रदीप पूर्णेकर थे। यह वारदात ठाणे में हुई और इलाज के दौरान प्रदीप की मौत हो गई है।

Mumbai Crime
खबर है कि मंगलवार रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर ऑफिस के बाहर ही प्रदीप पूर्णेकर पर फायरिंग की गई। ( photo by Praful Gangurde / Hindustan Times )

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के मनोरमानगर-गणेश नगर इलाके में देर रात अज्ञात हमलावरों ने शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के नेता प्रदीप पुरणेकर उर्फ बाला की गोली मारकर हत्या कर दी। खबर है कि इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। वहीं, पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है और इलाके की घेराबंदी कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना कपूरबावड़ी थाना क्षेत्र के तहत हुई, जहां हमलावरों ने पुरणेकर पर दो राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। इलाके में शिवसेना (यूबीटी) के विभाग प्रमुख रहे पुरणेकर गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के इनफिनिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

खंगाले जा रहे CCTV

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और व्यक्तिगत दुश्मनी सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और घटना की तेजी से जांच की मांग की।

पहले भी रहे चर्चा में

पुरणेकर घोड़बंदर-मानपाडा इलाके में स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। इससे पहले सितंबर 2025 में ठाणे के होटलों में टेलीविजन सेटों में तोड़फोड़ के एक मामले में भी उनका नाम आया था। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

(एजेंसियों के इनपुट शामिल)

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुंबई में फिर चली गोलियां, उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेता को मारा; मचा बवाल