शुभेंदु अधिकारी के बंगाल का CM बनते ही शेख हसीना ने दी बधाई, बोलीं- आपके नेतृत्व में...
शेख हसीना ने आशा व्यक्त की कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में, पश्चिम बंगाल का विकास और अधिक गति पकड़ेगा, और बांग्लादेश तथा भारत के बीच मित्रता और सहयोग के लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। शनिवार को शुभेंदु ने सीएम पद की शपथ ली। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। इस पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने भी शुभेंदु को बधाई दी और उम्मीद जताई कि अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल का विकास और तेज गति से होगा।
शेख हसीना के शुभेंदु को बधाई संदेश देने वाला पत्र भी सामने आया है। 9 मई के इस पत्र में कहा गया है कि बांग्लादेश अवामी लीग की अध्यक्षा और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की निर्णायक जीत के बाद, शुभेंदु अधिकारी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अपने संदेश में, उन्होंने पश्चिम बंगाल के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। शेख हसीना ने आशा व्यक्त की कि उनके (अधिकारी) सक्षम नेतृत्व में, पश्चिम बंगाल का विकास और अधिक गति पकड़ेगा, और बांग्लादेश तथा भारत के बीच मित्रता और सहयोग के लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों और पश्चिम बंगाल की जनता के लिए निरंतर समृद्धि और कल्याण की भी कामना की।
शेख हसीना ने अपना पत्र जय बांग्ला और जय बंगबंधु और बांग्लादेश अमर रहे लिखकर खत्म किया है। उल्लेखनीय है कि शेख हसीना को उस समय बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था, जब वहां प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ हल्ला बोल दिया था। अचानक से हसीना को देश छोड़कर भारत आना पड़ा। तभी से वे यहां पर नई दिल्ली में किसी सुरक्षित जगह पर रह रही हैं। बांग्लादेश सरकार ने कई बार भारत से हसीना को सौंपने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। शेख हसीना के नेतृत्व में भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध काफी मधुर रहे हैं। यही वजह माना जा रहा है कि संकट की घड़ी में भारत शेख हसीना के साथ खड़ा हुआ है।
बांग्लादेश ने भी दी थी भाजपा को बधाई
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा को बांग्लादेश ने भी बधाई संदेश भेजा था। साथ ही, उसने लंबे समय से अटके तीस्ता जल-बंटवारा समझौते पर फिर से विचार करने का अनुरोध भी किया। बीएनपी के सूचना सचिव अजीज़ुल बारी हेलाल को उम्मीद है कि इस पूर्वी राज्य में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सरकार के बीच संबंधों को और बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, बांग्लादेशी नेता ने कहा कि इस राजनीतिक बदलाव से ढाका और कोलकाता के बीच बेहतर सहयोग और ज्यादा स्थिर द्विपक्षीय संबंधों का रास्ता खुल सकता है।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


