राजीव गांधी का शुक्रगुजार... पीएम मोदी ने गलती की; BJP छोड़ने के बाद ऐसा क्यों बोले शहजाद पूनावाला?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भाजपा से इस्तीफा दे चुके शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह अब बिना किसी फिल्टर के कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधेंगे। अभी तक वह पार्टी की मर्यादा में रहकर काम करते थे।

Shehzad Poonawalla quits
शहजाद पूनावाला ने कहा कि वह राजीव गांधी के शुक्रगुजार हैं।

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी के प्रखर प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला इस समय अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि, इसके बाद भी वह लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमला जारी रखे हुए हैं। इतना ही नहीं वह लगातार सीधे राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं। भाजपा से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में बने शहजाद पूनावाला इस बात का ऐलान भी कर चुके हैं कि अभी तक वह पार्टी लाइन और पार्टी मर्यादा की वजह से ज्यादा नहीं बोलते थे। लेकिन अब वह आजाद हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी के ऊपर उनके हमले और भी ज्यादा तीखे होने वाले हैं।

शहजाद पूनावाला के सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसका असर भी दिखना शुरू हो चुका है। आज पूनावाला ने अपना एक पुराना वीडियो क्लिप शेयर करते हुए तंज के रूप में पूर्व पीएम राजीव गांधी की तारीफ की। पूनावाला ने लिखा, "मैं राजीव गांधी जी का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने हमें राहुल गांधी जी दिए, जिन्होंने यह पक्का किया कि नरेंद्र मोदी 2014, 19,24 के बाद अब 2029 में भी प्रधानमंत्री बनेंगे। राजीव गांधी, भी मेरी तरह बड़े मोदी समर्थक हैं।"

पीएम मोदी ने गलती की- शहजाद पूनावाला

स्वयं को पीएम मोदी का पक्का समर्थक बताने वाले शहजाद पूनावाला पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "पीएम मोदी ने दिमागी नक्सली बोलकर गलती की। उन्हें इन लोगों को बददिमागी नक्सल कहना चाहिए था।"

शहजाद पूनावाला

गौरतलब है कि भाजपा से दो बार इस्तीफा देने की वजह से चर्चा में आए शहजाद पूनावाला कांग्रेस पार्टी को लेकर काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भी वह इस बात का जिक्र करते हुए नजर आए कि अब वह बिना किसी फिल्टर के कांग्रेस पार्टी पर हमला करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति है कि किसी के बारे में गलत नहीं बोलना है। कोई ओछी बात नहीं करनी है। लेकिन अब वह इससे आजाद हैं। ऐसे में वह राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के ऊपर बिना किसी फिल्टर के निशाना साधेंगे।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराजीव गांधी का शुक्रगुजार... PM मोदी ने गलती की; BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाल