Hindi NewsIndia NewsShashi Tharoor will Attend Dinner for Vladimir Putin No Invites For Rahul Kharge Congress Attacks
हां मैं तो जरूर जाऊंगा, पुतिन के डिनर का न्योता मिलने पर बोले शशि थरूर; कांग्रेस ने क्या कहा?

हां मैं तो जरूर जाऊंगा, पुतिन के डिनर का न्योता मिलने पर बोले शशि थरूर; कांग्रेस ने क्या कहा?

संक्षेप:

पुतिन के लिए आयोजित डिनर का न्योता मिलने पर शशि थरूर ने कहा कि पता नहीं किस आधार पर न्योता दिया जा रहा है, लेकिन हां, मैं तो जरूर जाऊंगा। यह ठीक नहीं है कि विपक्ष के नेताओं को न बुलाया जाए।

Dec 05, 2025 07:57 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित राजकीय डिनर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किया गया है। हालांकि, कांग्रेस सांसद शशि थरूर को न्योता मिला है और उन्होंने साफ कहा है कि वह डिनर में जरूर जाएंगे। इस पर कांग्रेस ने तंज कसा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “पता नहीं किस आधार पर न्योता दिया जा रहा है, लेकिन मैं जरूर जाऊंगा। यह ठीक नहीं है कि विपक्ष के नेताओं को न बुलाया जाए।” कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता को राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में आज रात आयोजित राजकीय भोज के लिए आमंत्रित किया गया है। नहीं, दोनों नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया है।’’

'...अंतरात्मा की आवाज सुनते'

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इस भोज में शामिल होने के फैसले को लेकर उन पर कटाक्ष किया और कहा कि हम होते तो अंतरात्मा की आवाज सुनते। उनका यह भी कहना था कि इस निमंत्रण को स्वीकार करने वाले सवालों के घेरे में आते हैं। खेड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया है। यह हैरानी की बात है, लेकिन इस सरकार में इससे हैरान नहीं होना चाहिए क्योंकि यह सरकार सभी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए जानी जाती है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं है।

खेड़ा बोले- आप थरूर से पूछिए

थरूर के इस भोज में शामिल होने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर खेड़ा ने कहा, ‘‘आप उनसे पूछिए। हम होते तो अपनी अंतररात्मा की आवाज जरूर सुनते। जिस तरह से यह आमंत्रण दिया गया है वो सवालों के घेरे में आता है और जो निमंत्रण को स्वीकार कर रहा है वो भी सवाल के घेरे में आता है।’’ इससे पहले, थरूर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रमुख के तौर पर इस भोज के लिए आमंत्रित किया गया है और वह इसमें जाएंगे।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।