इस तरह बोलने वाला वह कौन होता है, बांग्लादेश में भारत विरोधी बयानों पर भड़के शशि थरूर

Dec 19, 2025 04:53 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

शशि थरूर ने कहा, ‘हम चिंतित हैं। बांग्लादेश में कुछ असंयमित तत्व बड़ी मूर्खतापूर्ण बातें कह रहे हैं। आपने हाल ही में एक छात्र नेता का बयान देखा होगा जिसमें उसने कहा कि वह भारत के शेष हिस्से से सात राज्यों को अलग करने जा रहा है।’

इस तरह बोलने वाला वह कौन होता है, बांग्लादेश में भारत विरोधी बयानों पर भड़के शशि थरूर

बांग्लादेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गंभीर चिंता जताई है। शुक्रवार को उन्होंने कहा, 'हम चिंतित हैं। बांग्लादेश में कुछ असंयमित तत्व बड़ी मूर्खतापूर्ण बातें कह रहे हैं। आपने हाल ही में एक छात्र नेता का बयान देखा होगा जिसमें उसने कहा कि वह भारत के शेष हिस्से से सात राज्यों को अलग करने जा रहा है। वह ऐसा कौन है जो इस तरह की बात करता है? लेकिन लोग ऐसा कर रहे हैं। इसलिए हम बहुत सतर्क हैं कि ऐसे तत्व खुलेआम घूम रहे हैं।'

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में शशि थरूर ने कहा, 'हम आशा करते हैं कि अधिकारियों की ओर से कुछ रचनात्मक कदम उठाए जाएंगे । बांग्लादेश में भारत के मौलिक हितों को कोई नुकसान न पहुंचे, ठीक उसी तरह जैसे हम भी बांग्लादेश में स्थिरता, शांति और लोकतंत्र का समर्थन करने के लिए सतर्क रहेंगे।' दरअसल, बांग्लादेश में पिछले वर्ष जुलाई में हुए विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से एक शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं हुईं, जिससे देशभर में तनाव व्याप्त हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पहले ही ध्वस्त हो चुके बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के आवास 32 धानमंडी पर तोड़फोड़ की।

बांग्लादेश में गुरुवार रात को हमले और तोड़फोड़

देश के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार रात को हमलों और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिनमें चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर पत्थरबाजी भी शामिल है। इस दौरान भारत विरोधी नारे भी लगाए गए। ये घटनाएं मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनूस की ओर से टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए इंकलाब मंच के नेता हादी की मौत की पुष्टि करने के बाद हुईं। इससे पहले इंकलाब मंच ने हादी की मृत्यु की घोषणा की थी। उनका शव शाम तक घर लाया जाएगा। हादी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों में एक उम्मीदवार थे। छह दिन तक जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ने के बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।