राहुल गांधी ईमानदार नेता, उन्हें हर कोई पसंद करता है, क्योंकि... शशि थरूर ने की जमकर तारीफ

Jan 30, 2026 06:09 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, तिरुवनंतपुरम
share Share
Follow Us on

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने यह भी कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ किसी भी गलत टिप्पणी से कभी सहमति नहीं जताई और कहा कि वह (राहुल) एक ईमानदार नेता हैं।

राहुल गांधी ईमानदार नेता, उन्हें हर कोई पसंद करता है, क्योंकि... शशि थरूर ने की जमकर तारीफ

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को पार्टी के नेता राहुल गांधी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक ईमानदार नेता बताया, जो देश में सांप्रदायिकता जैसे विभिन्न मुद्दों पर सशक्त आवाज हैं। थरूर ने कहा कि राहुल गांधी को हर कोई पसंद करता है, क्योंकि वह देश में सांप्रदायिकता, नफरत और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लगातार बोलते रहते हैं।

तिरुवनंतपुरम के सांसद ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘इस बारे में मेरी कोई अलग राय नहीं है।’’ थरूर ने यह भी कहा कि उन्होंने राहुल के खिलाफ किसी भी गलत टिप्पणी से कभी सहमति नहीं जताई और कहा, ‘‘वह (राहुल) एक ईमानदार नेता हैं।’’ उनकी यह टिप्पणी अपनी शिकायतों के निवारण के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से हुई मुलाकात के एक दिन बाद आई है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि सब ठीक है और हम साथ-साथ हैं।

थरूर कोच्चि में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके साथ हुए व्यवहार और केरल में कुछ नेताओं द्वारा उन्हें ‘दरकिनार’ करने के प्रयासों से नाराज बताए जा रहे थे। थरूर ने शुक्रवार को यह भी कहा कि कुछ मुद्दों पर उनके रुख को मीडिया ने शायद बीजेपी समर्थक माना हो, लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ सरकार समर्थक या भारत समर्थक के तौर पर देखा है। थरूर ने कहा कि उन्होंने पहले भी यह साफ किया है कि कुछ इंटरनेशनल मामलों पर, उन्हें राजनीति के बारे में बात करना पसंद नहीं है और इसके बजाय वे देश के बारे में बात करना पसंद करते हैं।

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने यहां पत्रकारों से कहा, "यह कोई नई बात नहीं है, मैंने हमेशा ऐसा ही कहा है।" बता दें कि पिछले साल पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संघर्ष और डिप्लोमैटिक बातचीत पर उनकी टिप्पणियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। उनकी टिप्पणियां कांग्रेस के रुख से अलग थीं और पार्टी के कई नेताओं ने उन पर निशाना साधते हुए उनके इरादों पर सवाल उठाए थे। थरूर ने पत्रकारों से बात करते हुए यह भी माना कि पार्टी के किसी सदस्य को पार्टी लाइन के खिलाफ नहीं जाना चाहिए।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।


यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।