किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि… सतीशन के केरल CM बनने के बाद बोले शशि थरूर
शशि थरूर ने कहा कि हम सभी यह भली-भांति समझते हैं कि जिस जनादेश ने उन्हें इस पद तक पहुंचाया है, वह केवल किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि यह टीम UDF का जनादेश है।

वीडी सतीशन के केरल का अगला मुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। थरूर ने कहा है कि सतीशन को कांग्रेस विधायक दल का नेता और केरल का भावी मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई। यह उनकी दृढ़ता, पक्के इरादों और हमारी पार्टी तथा जनता की वर्षों की समर्पित सेवा का एक अत्यंत ही योग्य सम्मान है। मैंने उनके साथ मिलकर चुनाव प्रचार किया था और उनकी इस अत्यंत योग्य नियुक्ति से मैं बेहद प्रसन्न हूं। थरूर ने यह भी कहा कि केरल में मिली जीत, किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि टीम यूडीएफ की जीत है।
शशि थरूर ने एक्स पर लिखा, ''साथ ही, हम सभी यह भली-भांति समझते हैं कि जिस जनादेश ने उन्हें इस पद तक पहुंचाया है, वह केवल किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि यह 'टीम UDF' का जनादेश है। इस बात को सुनिश्चित करने में कि यह सरकार केरल की जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरे, हर वरिष्ठ नेता की एक महत्वपूर्ण भूमिका और ज़िम्मेदारी है। हमारे गठबंधन की असली ताकत इसकी विविधता में निहित है, और हम सभी इस बात के लिए तत्पर हैं कि गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर एक ऐसे केरल का निर्माण करें जो समृद्ध, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील हो। केरल की जनता ने हम पर अपना भरोसा जताया है। आइए, हम सब मिलकर काम करते हुए इस राज्य को बदलने का संकल्प लें और इस भरोसे का मान रखें।''
वादों को पूरा करेंगे, ‘नया केरल’ बनाएंगे: सतीशन
वहीं, केरल के भावी मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह तथा अन्य नेता एक टीम के रूप में काम करते हुए 'नया केरल' बनाएंगे और जनता से किए वादों को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस आलाकमान की ओर से अपने नाम की घोषणा के बाद सतीशन ने यह भी कहा कि अब केरल में नया युग शुरू होगा। सतीशन ने संवाददाताओं से कहा, ''केरल के लोगों ने हमें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने 10 साल लंबे वामपंथी शासन को समाप्त किया और 140 विधानसभा सीटों में से 102 सीटों पर हमें जीत दिला कर सत्ता सौंपी। इसलिए, हमने जनता से जो वादा किया है, हम उसे एक-एक करके पूरा करेंगे।''
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


