Hindi NewsIndia NewsShashi Tharoor Attended Dinner hosted for Vladimir Putin describes how was Atmosphere
कल रात पुतिन के लिए आयोजित डिनर में शामिल हुआ, शशि थरूर ने बताया कैसा था माहौल

कल रात पुतिन के लिए आयोजित डिनर में शामिल हुआ, शशि थरूर ने बताया कैसा था माहौल

संक्षेप:

शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट किया कि कल रात प्रेसिडेंट पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन के बैंक्वेट (डिनर) में शामिल हुआ। माहौल बहुत अच्छा और दिलचस्प था। कई लोगों के साथ बातचीत करके मजा आया, खासकर रशियन डेलीगेशन के मेरे साथ खाने पर आए लोगों के साथ।

Dec 06, 2025 02:31 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए शुक्रवार रात आयोजित किए गए राष्ट्रपति भवन में डिनर कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी शामिल हुए। थरूर का इस कार्यक्रम में शामिल होना काफी चर्चा वाला रहा, क्योंकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इसमें न्योता नहीं मिला था। डिनर में शामिल होने के बाद शशि थरूर ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके बताया है कि वहां का माहौल बहुत अच्छा व दिलचस्प था और उन्हें मजा आया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट किया, ''कल रात प्रेसिडेंट पुतिन के लिए राष्ट्रपति भवन के बैंक्वेट (डिनर) में शामिल हुआ। माहौल बहुत अच्छा और दिलचस्प था। कई लोगों के साथ बातचीत करके मजा आया, खासकर रशियन डेलीगेशन के मेरे साथ खाने पर आए लोगों के साथ।'' पुतिन दो दिवसीय भारत के दौरे पर गुरुवार शाम को नई दिल्ली पहुंचे थे। पहले दिन उनके लिए पीएम मोदी के आवास पर डिनर आयोजित किया गया था और दूसरे दिन दोनों देशों के बीच अहम समझौतों पर मुहर लगी। शुक्रवार शाम राष्ट्रपति भवन में डिनर के बाद रात में पुतिन वापस अपने देश लौट गए।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कन्फर्म किया था कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विपक्ष के नेताओं , राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में रखे गए ऑफिशियल डिनर में नहीं बुलाया गया था। एक्स पर शेयर की गई एक पोस्ट में, कांग्रेस नेता ने कहा, "ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता को राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में आज रात के ऑफिशियल डिनर के लिए बुलाया गया है। दोनों एलओपी को नहीं बुलाया गया है।"

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पार्टी सांसद शशि थरूर को राष्ट्रपति की दावत में बुलाने के फैसले पर भी सवाल उठाया। खेड़ा ने कहा कि वह काफी हैरान हैं, खासकर इसलिए क्योंकि कांग्रेस के बड़े नेताओं को गेस्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया था। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए खेड़ा ने कहा, "हर किसी की अंतरात्मा की आवाज होती है। जब मेरे नेताओं को नहीं बुलाया जाता, लेकिन मुझे बुलाया जाता है, तो हमें समझना चाहिए कि यह खेल क्यों खेला जा रहा है, कौन खेल रहा है, और हमें इसका हिस्सा क्यों नहीं बनना चाहिए।" थरूर ने पार्लियामेंट के बाहर रिपोर्टर्स से कहा था कि हां, मुझे न्योता मिला है और वह जरूर जाएंगे।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।