अस्पताल में भर्ती करवाए गए 85 साल के शरद पवार, जानें किस बीमारी से हैं पीड़ित
एनसीपी (S) चीफ शरद पवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले ही उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था और फिर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा ता। फरवरी में उन्हें छाती में संक्रमण हुआ था। सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

एनसीपी (S) चीफ शरद पवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले ही उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था और फिर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा ता। फरवरी में उन्हें छाती में संक्रमण हुआ था। सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने बताया कि 85 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार को दो दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
छाती में संक्रमण की वजह से पहले भी भर्ती हुए थे
एक सूत्र ने बताया, ‘उन्हें जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई गंभीर बात नहीं है।’हाल ही में, पवार ने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने दिल्ली में मीडिया को भी संबोधित किया था। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पवार को इस साल फरवरी में, सीने में संक्रमण और शरीर में पानी की कमी के कारण दो बार पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
क्या बोलीं बेटी सुप्रिया सुले
शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने भी बताया है कि अस्पताल में भर्ती होने की वजह से शरद पवार बारामती दौरे पर नहीं जा पाएंगे। उन्होंने कहा कि शरद पवार को नियमित जांचऔर कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया गया है। चांजों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
सूत्रों का कहना है कि एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट्स आने के बाद ही डॉक्टर कुछ स्पष्ट बता पाएंगे। अगर हालत स्थिर रहेगी तो उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि उन्हें बारामती की एक रैली में शामलि होना था। बारामती में उपचुनाव होना है और इसलिए उनकी यह सभा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक शरद पवार के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि पवार के स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दिया जाए। उम्मीद है कि एक या दो दिन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाए।
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ें

