भाजपा मेरा बाल भी बांका नहीं कर सकती, ऐसा क्यों बोले शहजाद पूनावाला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शहजाद पूनावाला ने आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए बीते जुलाई में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। पूनावाला ने यह भी कहा था कि प्रवक्ताओं को पार्टी से सैलरी नहीं मिलती। पॉडकास्ट में और क्या बोले?

Shahzad Poonawala pm modi
शहजाद पूनावाला ने भाजपा पर कई बयान दिए

शहजाद पूनावाला भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भी लगातार एक्टिव हैं। कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वह भाजपा का पक्ष रखते नजर आए हैं। इस बीच अब उन्होंने एक पॉडकास्ट में खुलकर अपनी राय रखी है। शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह से लेकर अपनी आगे की जर्नी सहित कई सवालों के जवाब दिए। पॉडकास्ट में शहजाद पूनावाला ने कॉकरोच जनता पार्टी और पेपर लीक आंदोलन को हैंडल करने के भाजपा के तरीके को लेकर भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को एक ‘बुरा तानाशाह’ बताते हुए इस्तीफे की मांग जैसी बात भी की।

वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त के साथ ‘इनसाइड आउट’ पॉडकास्ट में शहजाद पूनावाला ने कहा कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी है और वे जो चाहे बोल सकते हैं, भाजपा उनका बाल भी बांका नहीं कर सकती, लेकिन अब भी वे कहेंगे कि भाजपा अन्य पार्टियों के मुकाबले अब भी सबसे बेहतर है। हाल ही में नीट पेपर लीक को लेकर हुए आंदोलन के दौरान भाजपा की ओर से देर से मिले रिस्पॉस का जिक्र किए जाने पर शहजाद पूनावाला ने कहा कि भाजपा एक विशाल टीम है और इसीलिए निर्णय लेने में कभी कभी देर हो सकती है।

'भाजपा मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती…'

शहजाद पूनावाला ने कहा, “मैंने अब भाजपा छोड़ दिया है। अब भाजपा मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। ना बाल बांका कर सकती है, ना मुझे पैसा दे रही है… लेकिन मैं फिर भी पूरी ईमानदारी से कहूंगा कि भाजपा में फिर भी शर्म लाज है। भाजपा बेशरम पार्टी नहीं है। भाजपा ने कुछ भी किया पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ।…” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन क्या कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया?... पंजाब का उदाहरण लीजिए। 6 पेपर लीक हुए। वहां के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा क्यों नहीं लिया? झारखंड के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा क्यों नहीं लिया?”

शहजाद पूनावाला ने आगे पीएम मोदी को एक ‘बुरा तानाशाह’ बताया। उन्होंने कहा, “भाजपा और मोदी जी मैं एक नाकामी बताता हूं। वे एक बहुत बुरे तानाशाह हैं। मैं उन्हें इसमें 100 में से 0 नंबर देता हूं। मैंने मोदी जी कहा कि आप इस्तीफा दे दो। आप फेलियर हो। ना उन्होंने इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी लगाई, ना अन्ना हजारे जैसे आंदोलनकारियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस चलाया, ना उन्होंने राहुल गांधी के पिता की तरह मीडिया को सप्रेस करने की कोशिश की, ना सोनिया गांधी की तरह किताबें बैन कराया।…”

राहुल गांधी पर क्या बोले?

पॉडकास्ट में जब उनसे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जुड़े सवाल पूछे गए तब शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने आप में कुछ सुधार जरूर किए हैं। उन्होंने कहा, “अगर आप मुझसे पूछे कि राहुल गांधी ने 2009 से 2026 में खुद में सुधार किए हैं, तो यह जरूर सच है। उन्होंने बदलाव जरूर किए हैं लेकिन उतना नहीं जितना जरूरी है।… राहुल गांधी के साथ दिक्कत ये है कि उन्हें लगता है उन्हें सबकुछ पता है।” उन्होंने यह कहा कि उनमें और राहुल गांधी में एक समानता है। उन्हें भी मेरी तरह पता है कि सीजेपी का मूवमेंट को अरविंद केजरीवाल ने फंड किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी की कमी है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा मेरा बाल भी बांका नहीं कर सकती, ऐसा क्यों बोले शहजाद पूनावाला