Hindi NewsIndia NewsSexual Harassment Case against Pilot alleges Cabin Crew member
चार्टर्ड प्लेन के पायलट पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, केबिन क्रू मेंबर ने लगाया आरोप

चार्टर्ड प्लेन के पायलट पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, केबिन क्रू मेंबर ने लगाया आरोप

संक्षेप:

बेंगलुरु के एक होटल में चालक दल की एक सदस्य (केबिन क्रू मेंबर) के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक चार्टर्ड विमान के पायलट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Nov 23, 2025 03:25 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हैदराबाद
share Share
Follow Us on

बेंगलुरु के एक होटल में चालक दल की एक सदस्य (केबिन क्रू मेंबर) के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक चार्टर्ड विमान के पायलट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हालांकि यह घटना 18 नवंबर को बेंगलुरु में हुई थी लेकिन 26 वर्षीय महिला ने शहर के बेगमपेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई। बेगमपेट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि हैदराबाद लौटने के बाद पीड़िता ने यहां घटना की सूचना दी और हमने इस संबंध में मामला दर्ज कर इसे बेंगलुरु के हलासुरु पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया। वे इस मामले की जांच कर रहे हैं।

‘जीरो एफआईआर’ एक ऐसी शिकायत है जिसे किसी भी पुलिस थाने में दर्ज किया जा सकता है, भले ही अपराध किसी और क्षेत्राधिकार में हुआ हो। इसमें एफआईआर का नंबर जीरो से शुरू होता है, इसीलिए इसे जीरो एफआईआर कहा जाता है। बाद में यह केस संबंधित क्षेत्र के थाने को ट्रांसफर कर दिया जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि शिकायत दर्ज करने में देरी नहीं होती और तुरंत जांच शुरू हो जाती है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।