सिंघवी, सुप्रियो समेत राज्यसभा के लिए कौन-कौन निर्विरोध हुए निर्वाचित, देखें लिस्ट
तृणमूल कांग्रेस के बाबुल सुप्रियो, मशहूर वकील मेनका गुरुस्वामी, राज्य के पूर्व पुलिस प्रमुख राजीव कुमार और अभिनेत्री कोयल मलिक इनमें शामिल हैं। वहीं, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा भी बिना किसी मुकाबले के चुने गए।

कांग्रेस के सीनियर नेता व जाने-माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी, तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी व पश्चिम बंगाल के मंत्री बाबुल सुप्रियो समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक, तेलंगाना में कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी और वी. नरेंद्र रेड्डी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के 4 और भारतीय जनता पार्टी के एक उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के राज्यसभा के लिए चुन लिए गए।
तृणमूल कांग्रेस के बाबुल सुप्रियो, मशहूर वकील मेनका गुरुस्वामी, राज्य के पूर्व पुलिस प्रमुख राजीव कुमार और अभिनेत्री कोयल मलिक इनमें शामिल हैं। वहीं, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा भी बिना किसी मुकाबले के चुने गए। तमिलनाडु से द्रविड़ मुन्नेष कषगम (द्रमुक) के तिरुचि शिवा और जे. कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन, अन्ना द्रमुक के एम. थंबी दुरई, पीएमके के अंबुमणि रामदास, कांग्रेस के क्रिस्टोफर मणिकम और देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम के एलके सुधीश राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
लिस्ट में ये नाम भी शामिल
छत्तीसगढ़ की भाजपा नेता लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार फूलो देवी नेताम राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुई हैं। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के अनुराग शर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। इससे पहले गत 5 मार्च को दस राज्यों से राज्यसभा की 37 सीटों के लिए निर्दलीयों समेत 39 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे।
इस साल, राज्य से ऊपरी सदन में 5 सीटें खाली हुईं। इनमें से चार पहले तृणमूल कांग्रेस के पास थीं और एक भाजपा के पास। सभी उम्मीदवारों ने पांच मार्च को विधानसभा में अपने नामांकन पत्र जमा कर दिए थे। चुनाव 16 मार्च को होने थे, लेकिन आखिर में इसकी जरूरत नहीं पड़ी।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

