Hindi NewsIndia Newsseven accused of the Pahalgam attack in NIAs charge sheet three have been killed
NIA की चार्जशीट में कौन हैं पहलगाम हमले के सात 'गुनहगार', तीन को किया जा चुका है ढेर

NIA की चार्जशीट में कौन हैं पहलगाम हमले के सात 'गुनहगार', तीन को किया जा चुका है ढेर

संक्षेप:

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एनआईए ने अपनी चार्जशीट में लश्कर और टीआरएफ समेत  सात को आरोपी बनाया है। इसमें से तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। वहीं दो स्थानीय लोगों के भी नाम चार्जशीट में हैं।

Dec 16, 2025 07:26 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पहलगाम में आतंकी हमले के करीब 8 महीने बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। इसमें लश्कर-ए-तैयबा और द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम शामिल है। चार्जशीट में बतायाय गया है कि किस तरह से पाकिस्तान से इस हमले की साजिश की गई। दावों को साबित करने के लिए सबूत भी पेश किए गए हैं। एनआईए ने कहा कि लश्कर और टीएरएफ ही इस आतंकी हमले के पीछे पूरा जोर लगा रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1597 पेज की चार्ज शीट में पाकिस्तान के तीन मारे गए आतंकियों के एल्वा हैंडलर साजिद जट्ट का नाम है। फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान शाह, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान और हमजा अफगानी श्रीनगर के जंगलों में चलाए गए ऑपरेशन महादेव के दौरान ढेर कर दिए गए थे। लश्कर और टीआरएफ के अलावा इन पांच आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत आर्म्स ऐक्ट 1969 और यूएपीए 1967 लगाया गया है।

एनआईए ने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में दो स्थानीय लोगों परवेज अहमद और बशीर अहमद को भी आरोपी बनाया है। उन्हें 22 जून को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनपर आतंकियों की मदद करने और उन्हें पनाह देने का आरोप है। बता दें कि 22 अप्रैल को हुए इस हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने शुरू कर दिया। हालांकि मजबूत डिफेंस सिस्टम के आगे पाकिस्तान की चल नहीं पाई और आखिर में उसे युद्धविराम के लिए गिड़गिड़ाना पड़ गया।

बयान के मुताबिक, आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में एनआईए द्वारा 22 जून को गिरफ्तार परवेज अहमद और बशीर अहमद जोथर के खिलाफ भी आरोपपत्र दायर किया है। बयान के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हमले में संलिप्त तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान उजागर की और यह भी पुष्टि की कि वे प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।