हरीश साल्वे को चुनौती दे रहे हैं अभिजीत दीपके, फंडिंग पर सबके सामने दिया रिप्लाई

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

देश के सीनियर एडवोकेट्स में शुमार हरीश साल्वे ने फंडिंग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर सवाल उठाए हैं। वहीं, दीपके का कहना है कि अगर उनके पास कोई सबूत हैं, तो उन्हें सरकार को दे देना चाहिए।

Abhijeet Dipke Funding
हरीश साल्वे ने एक इंटरव्यू में कहा है कि नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात भारत में कराने की कोशिश की जा रही है।

कॉकरोच जनता पार्टी के निशाने पर अब सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे आ गए हैं। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने उन्होंने चुनौती दे दी है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साल्वे ने सीजेपी जैसे समूहों को मिल रही फंडिंग पर सवाल उठाए थे। साथ ही उन्होंने पार्टी के नेताओं का भी नाम लिया था। अब दीपके का कहना है कि अगर उनके पास सबूत हैं, तो सरकार को सौंप दें।

अभिजीत दीपके ने कहा, 'मैं हरीश साल्वे से कहना चाहता हूं कि उन सबूतों को अमित शाह को सौंप दो। अब तक अमित शाह साबित नहीं कर पाए हैं कि हमें विदेश से फंडिंग मिल रही है। अगर हरीश साल्वे के पास सबूत हैं, तो उन्हें अमित शाह को दे दीजिए। साफ है कि उन्हें ऐसा करने में परेशानी हो रही है।'

बाहरी साजिश के हरीश साल्वे ने लगाए थे आरोप

साल्वे ने आरोप लगाए थे कि भारत के खिलाफ बाहर से कोशिशें की जा रहीं हैं। IANS से बातचीत में साल्वे ने कहा था, 'ये प्रयास बाहर से फंडेड हैं। मैं तो आरोप लगा रहा हूं कि ये बाहर से फंडेड हैं, ये बाहर से मोटिवेटेड है। और ये खासतौर से बाहर के देश, खासतौर से अमेरिका को देख लो। बड़ा नाखुश है भारत है।'

उन्होंने इस दौरान खासतौर से अमेरिका का नाम लिया था। उन्होंने कहा था, 'हमारे वित्त मंत्री ने यह कह दिया कि सब फ्री ट्रेड समझौते हो रहे हैं। कनाडा के साथ भी काफी आगे तक बात पहुंच गई है। अमेरिका के बारे में पूछा, तो उन्होंने सीधा कह दिया कि ये स्थिर हो गई है। उन लोगों को आदत पड़ गई है कि जैसा हमने कहा वैसा करो नहीं तो हम उपद्रव करेंगे।'

नेपाल और बांग्लादेश का जिक्र

सीनियर एडवोकेट ने भारत के पड़ोसी मुल्कों का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, 'ये क्या कोई शक है कि नेपाल में गड़बड़ किसने कराई। कोई शक है कि श्रीलंका में गड़बड़ किसने कराई। बांग्लादेश में गड़बड़ किसने कराई। किसने करा है ये सब। सब बाहर की ताकतें करा रहीं हैं। इनका कहना सही है कि ये वैसे हालात भारत में कराना चाह रहे हैं।'

फंडिंग का मुद्दा

उन्होंने सवाल उठाए हैं कि भारत में हो रहे प्रदर्शनों में पैसा कौन खर्च कर रहा है। उन्होंने कहा, 'ये कौन हैं दीपके जी, और ये सौरभ दास और ये मिस्टर यूट्यूबर हैं क्या नाम है उनका। जर्मन नेशनल हैं। कोई इधर का नेशनल है, सब बाहर से आ गए। और अचानक भारत के नेता बन गए। इनको कहां से इतना पैसा मिल रहा है। ये सब करने के लिए। प्रोटेस्ट में पैसा लगता है।'

मोदी सरकार के खिलाफ साजिश के आरोप

उन्होंने कहा, 'मुझे तो कोई शक नहीं है। एक कोशिश की जा रही है कि मोदी सरकार जो आज फोकस्ड है कि हम होर्मुज की समस्या से कैसे निपटें, हम ग्रोथ कैसे करें, हम अपनी तकनीक को कैसे आगे बढ़ाएं। हम लोगों को सैटेलाइट नहीं आने देंगे और हमारे खुद के सैटेलाइट बनेंगे और हमारे लोग सैटेलाइट चलाएंगे। हमारी कंपनियां हमारी सैटेलाइट चलाएंगे।'

उन्होंने कहा, 'एक जनाब लगे हुए हैं कि भारत को गाली दे रहे हैं कि हमारी सैटेलाइट क्यों नहीं आने दे रहे। ये सब जो लोग हैं, परेशान हैं मोदी सरकार से कि मोदी सरकार अड़ी हुई है। तो हटाओ उनको और ऐसे लोग लगाओ जो हमारे दोस्त हों। मेरे को तो कोई शक नहीं है। बड़ा साफ पैटर्न दिख रहा है पिछले 6-8 महीने से और ये सरकार का दायित्व बनता है कि इस तरह के आंदोलनों को डील करें।'

मैरी मिलिबेन के आरोप

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलिबेन ने आरोप लगाए हैं की सीजेपी को अमेरिका से फंडिंग हो रही है। उन्होंने कहा, 'भारत के सभी युवा देशभक्तों के लिए। यह समय चुप रहने का नहीं है। अभिजीत दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका के डोनर्स की तरफ से फंड दिया जा रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहरीश साल्वे को चुनौती दे रहे हैं अभिजीत दीपके, फंडिंग पर सबके सामने दिया रिप्लाई