हिमांशु जांगडा की नौकरी गई, लेकिन सेजल पवार को सिर्फ छुट्टी पर भेजा; एक जैसे कांड में डबल स्टैंडर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कॉमेडी शो में शव के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाकर चर्चा में आई MBBS छात्रा सेजल पवार को 15 दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया है। मुंबई के KEM हॉस्पिटल की तरफ से कहा गया कि छात्रा के माता-पिता को उसकी काउंसलिंग करवाने की सलाह दी गई है।

हिमांशु जांगडा की नौकरी गई, लेकिन सेजल पवार को सिर्फ छुट्टी पर भेजा; एक जैसे कांड में डबल स्टैंडर्ड

Sejal Pawar Pranit More: कॉमेडी शो में शव के प्राइवेट पार्ट को लेकर मजाक उड़ाने वाली MBBS छात्रा सेजल पवार को 15 दिन की अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया है। इतना ही नहीं उसके माता-पिता को भी बुलाकर छात्रा की काउंसलिंग करवाने की सलाह दी गई है। अस्पताल की तरफ से कहा गया है कि इस मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है, जो पूरे मामले पर 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। बता दें, इस यह पूरा मामला कॉमेडिनय प्रणीत मोरे से शो से जुड़ा हुआ है। यहां पर सेजल पवार ने शव के प्राइवेट पार्ट को लेकर मजाक उड़ाया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लगातार ट्रोलिंग हो रही थी। भले ही सेजल पवार को 15 दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया हो, लेकिन लोगों का गुस्सा अभी भी कम नहीं हुआ है। लोगों का आरोप है कि इसी तरह के मजाक के लिए हिमांशु जांगड़ा को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है, जबकि सेजल को केवल 15 दिन की छुट्टी पर भेजा गया है।

छात्रा को काउंसलिंग की सलाह: KEM अस्पताल डीन

मुंबई के KEM हॉस्पिटल की तरफ से लगातार इस मामले को लेकर बयान जारी किए जा रहे हैं। अस्पताल और वहां के डॉक्टरों ने अपने आप को सेजल के बयानों से अलग कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद अस्पताल ने सेजल को 15 दिन की छुट्टी पर भेजने का फैसला लिया है। अस्पताल के डीन हरीश एम पाठक ने कहा, "आज छात्रा को उसके माता-पिता की देखरेख में सौंप दिया गया है। उसकी सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ीं चिंताओं के बारे में भी विचार किया जा रहा है। हमने उसे 15 दिन की छुट्टी पर भेजा है और माता पिता को उसकी काउंसलिंग की व्यवस्था करने का सुझाव दिया है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

गौरतलब है कि तीन महीने पुराने इस वीडियो के वायरल होने के बाद सेजल पवार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी। लेकिन इसके बाद भी लोगों ने उसे लगातार ट्रोल करना जारी रखा। मेडीकल बोर्ड ने भी सेजल के इस बयान को बेहद अपमानजनक माना इसके साथ ही केईएम अस्पताल से भी उचित कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद अस्पताल ने 2 सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसने अपनी रिपोर्ट में सेजल की टिप्पणियों को आपत्तिजनक और असंवेदनशील माना।

सेजल को छुट्टी पर भेजे जाने को लोगों ने कहा डबल स्टेंडर्ड

सेजल पवार को भले ही 15 दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया हो, लेकिन लोगों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हो रहा है। लोगों ने सेजल को छुट्टी पर भेजे जाने और हिमांशु जांगड़ा (370 बिरयानी) को नौकरी से निकाले जाने को डबल स्टैंडर्ड करार दिया है। सोशल मीडिया पर कई लोग इस बात को लिख रहे हैं कि दोनों ने एक जैसा ही कांड किया था लेकिन इसके बाद भी सेजल पवार को केवल 15 दिन की छुट्टी पर भेजा गया, जबकि हिमांशु की नौकरी चली गई और उसके करियर पर भी ब्रेक लग गया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो से जुड़ा हुआ है। तीन महीने पहले सेजल पवार का वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन उस वक्त इसको लेकर ज्यादा आउटरेज नहीं हुआ था। लेकिन हाल ही में हिमांशु जांगड़ा नामक एक व्यक्ति का 370 रूपए की बिरयानी और महिलाओं को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक बयान वायरल हो गया। इसके बाद एक के बाद एक वीडियो वायरल होने लगे। एमबीबीएस की छात्रा सेजल पवार का भी एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पढ़ाई के लिए आने वाले शवों के प्राइवेट पार्ट को लेकर मजाक उड़ा रही थीं। देखते ही देखते यह वीडियो फिर से वायरल हो गया और लोगों ने इसे लेकर जमकर आलोचना करना शुरू कर दी।

बता दें, इस मामले में सेजल, हिमांशु और प्रणीत मोरे के खिलाफ मामला भी दर्ज हो चुका है। इसके अलावा महिला आयोग ने भी इन्हें समन भेजा है। प्रणीत ने माफी मांग ली है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें