सीमा हैदर का पति सचिन कहां गया, बेडरूम में दिखी वकील एपी सिंह की तस्वीर
सीमा हैदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हरी साड़ी पहनी नजर आ रही हैं और पीछे बेड पड़ा हुआ है। बेडरूम में शूट किए गए इस वीडियो में उनके वकील एपी सिंह की पीछे तस्वीर नजर आ रही।

पाकिस्तान से भारत के ग्रेटर नोएडा आईं सीमा हैदर पिछले कई सालों से चर्चाओं में बनी रहती हैं। अपने पति सचिन मीणा के साथ वह सोशल मीडिया पर काफी वीडियोज बनाती हैं। सचिन और सीमा के बच्चे भी हैं और पूरा परिवार खुशी से अपनी जिंदगी जी रहा है। इस बीच, सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसके पति सचिन के बजाए बेडरूम में उनके वकील एपी सिंह की तस्वीर दिखाई दे रही है। इस पर लोग जानना चाह रहे हैं कि सचिन कहां गया?
सीमा हैदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वह हरी साड़ी पहनी नजर आ रही हैं और पीछे बेड पड़ा हुआ है। बेडरूम में शूट किए गए इस वीडियो में उनके वकील एपी सिंह की पीछे तस्वीर नजर आ रही। बेड के ठीक ऊपर रखी हुई है। एपी सिंह सचिन और सीमा हैदर के मामले में उनका लंबे समय से पक्ष रखते रहे हैं। एपी सिंह को सीमा हैदर अपना भाई बताती हैं। यह वीडियो चर्चा का केंद्र बन गया है।
'तुझको मैंने ये दिल दे दिया'
सीमा इस वीडियो में डांस करती दिख रहीं। जो गाना बज रहा है वह तुझको मैंने ये दिल दे दिया। ओ पिया... उनके इस लुक और एक्सप्रेंशंस की तारीफ हो रही है। वीडियो को अब तक दस हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और दर्जनों लोग कमेंट कर रहे हैं। इस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने वकील की तस्वीर की तरफ इशारा करते हुए लिखा कि पीछे देखो पीछे।
एक और यूजर ने कमेंट किया कि सीमा हैदर बहुत सुंदर लग रही हैं। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने पीछे लगी एपी सिंह की तस्वीर का जिक्र किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो को सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही नहीं बल्कि एक्स पर भी लोग शेयर कर रहे हैं।
पबजी के जरिए हुई सीमा और सचिन की दोस्ती
बता दें कि कुछ साल पहले सीमा हैदर और सचिन मीणा ने काफी चर्चाएं बंटोरी थी। दोनों की मुलाकात पबजी गेम के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और सीमा अपने बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत चली आई। सीमा का पाकिस्तानी पति दुबई में रहता है। भारत आने के बाद सीमा सचिन मीणा के ग्रेटर नोएडा स्थित गांव में रहने लगी। दोनों सोशल मीडिया पर समय-समय पर वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं।


