Hindi NewsIndia NewsSecond Round of SIR EC tells when and where it will be started CEC Gyanesh Kumar
SIR के दूसरे चरण का ऐलान, चुनाव आयोग ने बताई तारीख, कहां से होगी शुरुआत

SIR के दूसरे चरण का ऐलान, चुनाव आयोग ने बताई तारीख, कहां से होगी शुरुआत

संक्षेप:

एसआईआर का दूसरा चरण कब से शुरू होगा, इसका ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल से एसआईआर शुरू हो जाएगा।

Oct 27, 2025 06:15 pm ISTDeepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एसआईआर का दूसरा चरण कब से शुरू होगा, इसका ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल यानी मंगलवार से एसआईआर शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि एसआईआर के दूसरे चरण में 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश शामिल होंगे। जिन राज्यों में एसआईआर होने वाला है, वहां की मतदाता सूची आज रात 12 बजे फ्रीज कर दी जाएगी। जिन 12 राज्यों में एसआईआर का ऐलान हुआ है, उनमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में 2026 में चुनाव संभावित हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक मुद्रण/प्रशिक्षण का काम 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक चलेगा। वहीं, घर-घर गणना चरण 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक होगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को होगा। दावे और आपत्ति अवधि 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दाखिल किए जाएंगे। जिन लोगों को नोटिस जाएंगी उनकी सुनवाई और सत्यापन 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

इन राज्यों में एसआईआर
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में एसआईआर का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के नाम भी बताए। यह नाम इस प्रकार हैं…
1. अंडमान और निकोबार
2. छत्तीसगढ़
3. गोवा
4. गुजरात
5. केरल
6. लक्षद्वीप
7. मध्य प्रदेश
8. पुडुचेरी
9. राजस्थान
10. तमिलनाडु
11. उत्तर प्रदेश
12. पश्चिम बंगाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या कहा
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि एसआईआर का पहला चरण बिहार में शून्य अपील के साथ पूरा हुआ। राजनीतिक दलों ने कई मौकों पर मतदाता सूचियों की शुचिता का मुद्दा उठाया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मौजूदा एसआईआर स्वतंत्रता के बाद से ऐसी नौवीं कवायद है, पिछला एसआईआर 21 वर्ष पहले 2002-04 में हुआ था। एसआईआर यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पात्र मतदाता नहीं छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल नहीं हो

इस दौरान ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर की प्रक्रिया, क्या-क्या किया जाएगा, इस बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में हुए एसआईआर के दौरान बहुत ही अच्छा काम हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोगों को यह भी बताया कि एसआईआर के दौरान उन्हें क्या-क्या सावधानियां बरतनी होंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आयोग एसआईआर कराने की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ पहले ही दो बैठकें कर चुका है। कई सीईओ ने अपनी पिछली एसआईआर के बाद की मतदाता सूचियां अपनी वेबसाइटों पर डाल दी हैं।