पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर 'काबा-मदीना' गाने वाली सायोनी घोष बोलीं, तोहफा तोहफा-लाया लाया

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों से पहले टीएमसी सांसद सायोनी घोष का एक गाना खूब वायरल हुआ था। अब सायोनी घोष अपना नया गाना लेकर आई हैं, जिसके बोल काफी दिलचल्प हैं। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर निशाना साधा है।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर 'काबा-मदीना' गाने वाली सायोनी घोष बोलीं, तोहफा तोहफा-लाया लाया

पश्चिम बंगाल में हुए हालिया चुनावों में काबा मदीना वाला गीत गाकर सुर्खियां बटोरने वाली तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष अब एक नया गाना लेकर आई हैं। इस बार सायोनी घोष के गाने के बोल काफी जाने पहचाने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपना यह गाना शेयर किया है जिसकी शुरुआत बॉलीवुड के फेमस गाने के बोल से हो रही है, तोहफा तोहफा तोहफा… लाया लाया लाया…।” दरअसल सायोनी घोष ने अपने इस गाने से पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम तीन तीन रुपए बढ़ाने की घोषणा की है। इसके बाद सायोनी घोष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, “तोहफा तोहफा तोहफा तोहफा, लाया लाया लाया।” उन्होंने आगे लिखा, “पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए! कोलकाता में आज से पेट्रोल का रेट; 108.74 रुपए प्रति लीटर, डीजल: 95.13 रुपए प्रति लीटर।”

सायोनी घोष ने इसे बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत से भी कनेक्ट करते हुए निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “जीत गए बंगाल, अब कर देंगे कंगाल!” इससे पहले पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों से पहले टीएमसी सांसद सायोनी घोष का एक गाना खूब वायरल हुआ था। ‘दिल में काबा और आंखों में मदीना' वाले इस गीत के बोल को लेकर खूब बवाल भी हुआ था, जिसमें ममता बनर्जी की सांसद पर तुष्टिकरण की राजनीति के आरोप लगे थे।

कांग्रेस भी भड़की

इससे पहले कांग्रेस ने भी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा है कि जब विश्व बाजार में तेल की कीमत कम थी तब मोदी सरकार ने खूब कमाई की और अब कई राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही ईंधन के रूप में जनता से 'वसूली' शुरू कर दी है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट में लिखा, “महंगाई मैन मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया। पेट्रोल और डीजल तीन-तीन रुपये महंगा कर दिया गया। वहीं, सीएनजी के दाम भी दो रुपये बढ़ा दिए गए। चुनाव खत्म, मोदी की वसूली शुरू। सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है और आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।”

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें