'काबा-मदीना' गाने वाली सायोनी घोष ने दी बकरीद की बधाई, बोलीं- सच हों सपने और...

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

बंगाल चुनाव में ‘काबा-मदीना’ गाने वाली टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ईद-उल-अजहा की हार्दिक बधाई! इस पवित्र दिन पर, सपने सच हों और दुआएं ऊपर वाले कबूल करें।

'काबा-मदीना' गाने वाली सायोनी घोष ने दी बकरीद की बधाई, बोलीं- सच हों सपने और...

तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान काफी चर्चित रहीं। उनके चुनाव प्रचार के अंदाज से काफी लोगों की सराहना मिली। हालांकि, कई लोगों को पसंद भी नहीं आया और टीएमसी की हार के लिए तमाम वजहों में एक वजह बता दिया गया। उन्होंने प्रचार के दौरान काबा-मदीना वाला गाना कई बार स्टेज पर सुनाया, जिसने काफी तालियां बंटोरीं। यह गीत फेमस हो गया। अब बकरीद के मौके पर सायोनी घोष ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए कहा है कि सपने सच हों और ऊपर वाला दुआएं कबूल करे।

टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'ईद-उल-अजहा की हार्दिक बधाई! इस पवित्र दिन पर, सपने सच हों और दुआएं ऊपर वाले कबूल करें। सभी का दिल प्यार, शांति और मेलजोल की रोशनी से भर जाए।'' सायोनी के अलावा, कई नेताओं ने बकरीद की बधाई दी है। टीएमसी प्रमुख और पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, ''ईद-उल-अजहा की दिल से बधाई। यह मौका सभी के लिए उम्मीद, शांति और खुशी लाए।''

बता दें कि सायोनी घोष टीएमसी का जाना पहचाना नाम हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान उस समय विवादों में आ गई थीं, जब उन्होंने एक चुनावी सभा में मेरे दिल में है काबा, आंखों में मदीना जैसी पंक्तियां गाईं। भाजपा और विपक्षी दलों ने इसे मुस्लिम वोटरों को साधने की कोशिश बताया, जबकि तृणमूल कांग्रेस समर्थकों का कहना था कि यह बंगाल की लोक-सांस्कृतिक और सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा का हिस्सा था। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में काफी बहस हुई और उनके पुराने विवाद भी दोबारा चर्चा में आ गए। हालांकि, बंगाल में टीएमसी की हार के बाद तमाम राजनीतिक एक्सपर्ट्स ने सायोनी के इस गाने को भी जिम्मेदार ठहराया था। कहा गया था कि इससे मुस्लिम वोटर्स के वोट तो टीएमसी को मिले, लेकिन हिंदू वोट दूर हो गए।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें