अब कितनी बची TMC? 65वां विधायक टूटने की तैयारी; एक और सीक्रेट मीटिंग हुई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

TMC के 58 बागी विधायकों से शुरू हुई कहानी अब 60 के पार जाती नजर आ रही है। तृणमूल कांग्रेस के बागियों की अगुवाई कर रहे रिताब्रता बनर्जी ऐसा दावा कर रहे हैं। हालांकि, संख्या अब तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन एक हालिया मीटिंग ने अटकलें तेज कर दी हैं।

अब कितनी बची TMC? 65वां विधायक टूटने की तैयारी; एक और सीक्रेट मीटिंग हुई

ममता बनर्जी की पार्टी से छिटकते विधायकों की संख्या बढ़कर 65 पर पहुंच सकती है। बागी गुट की अगुवाई कर रहे रिताब्रता बनर्जी ने ऐसा दावा किया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है कि इस लिस्ट में किस विधायक का नाम जुड़ा है। खास बात है कि यह ऐलान ऐसे समय पर किया गया है, जब ममता के बेहद खास माने जाने वाले एक नेता ने रिताब्रता से पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुलाकात की थी।

सोमवार के कोलकाता पोर्ट से तृणमूल विधायक फिरहाद हाकिम ने रिताब्रता से मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद बागी विधायक ने कहा कि उनकी संख्या बढ़ गई है। संघवाद प्रतिदिन की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिताब्रता ने कहा, 'आज एक और विधायक ने साइन कर दिए हैं। आज नंबर 65 पर पहुंच गया है।' हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि साइन करने वाले फिरहाद ही थे या कोई और नेता हैं।

शुभेंदु अधिकारी की बैठक में भी हुए शामिल

खबर है कि पूर्व मेयर हाकिम मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मीटिंग में भी शामिल हुए थे। इसके बाद वह विधानसभा के लिए निकले थे। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कार के बाद संदीपन साहा की कार भी निकली और दोनों साथ में विधानसभा में अंदर गए। खास बात है कि साहा भी बागी गुट में शामिल हैं और उन्हें भी TMC से निष्कासित किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, हाकिम ने तृणमूल विधायक कुणाल घोष से भी मुलाकात की थी और दोनों के बीच कुछ देर बात हुई। बाद में पूर्व मेयर रिताब्रता बनर्जी से मिले। कहा जा रहा है कि मीटिंग के दौरान बागी गुट के कई विधायक उस समय मौजूद थे। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। फिलहाल, सिर्फ अटकलों का दौर जारी है।

58 विधायक हुए थे बागी

रिताब्रता और संदीपन को निष्कासित किए जाने के बाद से ही TMC टूटने का दौर शुरू हो गया था। आंकड़ों के अनुसार, तब बागी विधायकों की संख्या 58 पर थी। बाद में रिताब्रता ने दावा किया उनके पास 64 विधायकों का समर्थन है। अब यह आंकड़ा बढ़कर 65 पर पहुंच सकता है।

लोकसभा में बड़ी टूट

इससे पहले रविवार को ही ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका लगा। पार्टी से अलग हुए सायोनी घोष समेत 20 बागी लोकसभा सांसदों ने छोटे से दल NCPI में विलय करने का ऐलान कर दिया था। इससे पहले राज्यसभा में पार्टी के 4 सांसद टूट चुके हैं। इनमें सुष्मिता देव, कोयल मलिक, सुखेंदु शेखर रे और प्रकाश बरेक हैं। अटकलें ये भी हैं कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।