सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा ऐक्शन, निगम उपायुक्त समेत 5 पर गिरी गाज; खाली हो रहीं इमारतें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सत्य निकेतन में पीजी की बिल्डिंग गिरने के बाद इसके मालिक हरीराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उनकी पत्नी और बेटे को भी हिरासत में लिया गया है। निगम उपायुक्त समेत पांच अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

Satya Niketan PG
पीजी के मालिक हरीराम बंसल और उनकी पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत।

सत्य निकेतन हादसे में पुलिस ने सोमवार को इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता को भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने हरिराम और उसकी पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि बेटे महेश को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। पीजी की इमारत गिरने से मौतों की संख्या बढ़कर सात हो गई। हादसे के बाद सुस्त सिस्टम भी सक्रिय हुआ और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर निगम उपायुक्त समेत पांच जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। वहीं, पीजी और कोचिंग संस्थानों वाले इलाकों का ऑडिट कराने का फैसला किया गया है।

दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यदि जांच में कोई अन्य अधिकारी भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के साथ मिलकर पीजी और नर्सिंग होम के लिए ऐसी नीति बनाई जाएगी, जिससे इन भवनों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। फिलहाल प्रभावित छात्रों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था सरकार की ओर से की गई है।

असुरक्षित इमारतें खाली कराई गईं

मुख्यमंत्री ने हादसे में गिरी इमारत से सटे असुरक्षित मकान को भी गिराने के आदेश दिए हैं। अधिकतर मकानों को रविवार को ही खाली करा लिया गया था। कुछ मकान सोमवार को भी खाली कराए गए। इसके बाद काफी संख्या में इनमें रह रहे विद्यार्थियों को अपने स्थानीय अभिभावकों और दोस्तों के पास शिफ्ट होना पड़ा।

तय समय में पूरी होगी ऑडिट प्रक्रिया

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को शहरी विकास मंत्री आशीष सूद और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। सूद ने बताया कि दिल्ली के उन इलाकों का ऑडिट कराया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में पीजी और कोचिंग संस्थान चल रहे हैं। यह प्रक्रिया तय समय में पूरी की जाएगी, ताकि छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो। बैठक में कॉलेजों में छात्रावास बनाने पर भी चर्चा हुई। दिल्ली सरकार इस दिशा में काम करेगी। डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने भी काॅलेज प्राचार्यों की बैठक कर उनसे अपने-अपने कॉलेज में छात्रावास बनाने की दिशा में काम करने को कहा।

तीन घायलों की हालत गंभीर

दूसरी ओर सत्य निकेतन हादसे में मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई। इनमें पांच छात्र और एक मजदूर शामिल हैं, जबकि एक शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे में पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें चार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, करीब 26 घंटे बाद राहत एवं बचाव अभियान सोमवार शाम समाप्त कर दिया गया। मलबा हटाने के बाद अभियान स्थल की पूरी तरह तलाशी ली गई। अभियान के तहत 12 लोगों को मलबे से बचाया गया।

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता को हरियाणा के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके बेटे महेश गुप्ता और पत्नी उर्मिला गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। शाम में पुलिस ने सभी को साकेत कोर्ट परिसर में जज के आवास पर पेश किया। इससे पहले सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने पूरे मामले की खुद समीक्षा की। पुलिस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका तय करने में जुटी है। साथ ही इमारत को पीजी के रूप में लीज पर लेने वाली कंपनी हॉस्टल डेज के मालिकों और कर्मचारियों की तलाश में भी छापे मार रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को भी पूछताछ में शामिल करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा ऐक्शन, निगम उपायुक्त समेत 5 पर गिरी गाज