Hindi NewsIndia NewsSanjay Yadav successful in getting ticket for his son from Kahalgaon seat shock to Praveen Kushwaha
कहलगांव सीट पर अपने बेटे को टिकट दिलाने में सफल रहे संजय यादव, प्रवीण कुशवाहा को झटका

कहलगांव सीट पर अपने बेटे को टिकट दिलाने में सफल रहे संजय यादव, प्रवीण कुशवाहा को झटका

संक्षेप: बिहार की कहलगांव विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां मुख्य टक्कर राजद के रजनीश यादव और जदयू के शुभानंद मुकेश के बीच मानी जा रही है। दोनों ही नेता राजनीतिक परिवारों से हैं और दोनों के पिता अपने-अपने दलों के वरिष्ठ चेहरे रहे हैं।

Fri, 17 Oct 2025 10:46 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) में कहलगांव सीट पर महागठबंधन में चल रही लंबी खींचतान आखिरकार खत्म हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने यहां से रजनीश यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वह राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री संजय यादव के बेटे हैं। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को संजय यादव की राजनीतिक इच्छाशक्ति का नतीजा माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि उन्होंने तय कर लिया था कि इस बार बेटा रजनीश को ही मैदान में उतारना है और अंततः राजद नेतृत्व ने उनकी बात मान ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहलगांव सीट को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच पिछले कई दिनों से जोरदार रस्साकशी चल रही थी। कांग्रेस इस सीट से अपने नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा को टिकट देने की कोशिश में थी, लेकिन तेजस्वी यादव शुरू से स्पष्ट थे कि यह सीट राजद के खाते में रहेगी और टिकट रजनीश यादव को ही मिलेगा। अंततः कांग्रेस को सीट छोड़नी पड़ी और प्रवीण कुशवाहा का टिकट कट गया।

ये भी पढ़ें:महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट, CPI के अवधेश से भिड़ेंगे कांग्रेस के गरीबदास

अब कहलगांव में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां मुख्य टक्कर राजद के रजनीश यादव और जदयू के शुभानंद मुकेश के बीच मानी जा रही है। दोनों ही नेता राजनीतिक परिवारों से हैं और दोनों के पिता अपने-अपने दलों के वरिष्ठ चेहरे रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, भागलपुर के जदयू सांसद अजय मंडल के भाई भी कहलगांव से चुनावी तैयारी कर चुके हैं और यदि वे निर्दलीय उतरते हैं तो नुकसान शुभानंद मुकेश को ही होगा। वहीं, भाजपा से टिकट के दावेदार इंजीनियर श्रीकांत कुशवाहा का भी नाम चर्चा में है। बताया जा रहा है कि उनका पर्चा कट चुका है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।